विश्व कप फुटबॉल 2026

फीफा वर्ल्ड कप से टीमों के बाहर होने का दौर हो गया शुरू, पैराग्वे से हारकर तुर्किए का टूर्नामेंट से बंधा बिस्तर

मटियास गैलार्जा ने खेल के सिर्फ 64 सेकंड में गोलकर इस विश्व कप का ठोंका सबसे तेज गोल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
फीफा वर्ल्ड कप से टीमों के बाहर होने का दौर हो गया शुरू, पैराग्वे से हारकर तुर्किए का टूर्नामेंट से बंधा बिस्तर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले धुआंधार तरीके से जारी है. अब तो टूर्नामेंट से टीमों की विदाई भी शुरू हो गयी है. शनिवार (भारतीय समयानुसा रविवार) को ग्रुप डी में पैराग्वे और तुर्किये के बीच मुकाबला हुआ. यह मुकाबला पैराग्वे ने 1-0 से जीत लिया. पैराग्वे की इस जीत के साथ तुर्किए की टूर्नामेंट से विदाई हो गई है. इससे पहले ग्रुप सी की टीम हैती भी आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, जबकि अभी भी दोनों टीमों को एक-एक मैच खेलने हैं. यह स्थिति तब है जब कि पहली बार 12 ग्रुपों में बांट कर खेले जा रहे विश्व कप से हर ग्रुप से शीर्ष की दो टीमें नॉक आउट चरण में तो जाएंगी ही, साथ ही सभी ग्रुपों में तीसरे नम्बर की टीमों में से शीर्ष 8 टीमें भी अगले राउंड में पहुंचेंगी. यानी 12 ग्रुपों में से कुल 16 टीमों की विदाई पहले चरण में होगी.

वहीं, पैराग्वे ने टूर्नामेंट के अगले राउंड में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं. वहीं, हार के साथ ही तुर्किये का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है. मैच का एकमात्र गोल मटियास गैलार्जा ने खेल शुरू होने के सिर्फ 64 सेकंड बाद किया. यह मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल भी है. बता दें कि इस फीफा वर्ल्ड कप में सबसे तेज गोल मोरक्को के इस्माइल सैबारी ने लगाया था. उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 70 सेकंड में गोल किया था.

तुर्किए के खिलाफ मैच में हाफ टाइम से ठीक पहले पैराग्वे के मिडफील्डर मिगुएल अल्मिरोन को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया. नये नियम के अनुसार रेड कार्ड देखने वाले वह पहले खिलाड़ी बनें. बता दें कि अल्मिरोन ने मर्ट मुल्डुर के साथ मुकाबले के दौरान उन्होंने अपना मुंह ढक लिया था. इसी कारण उन्हें रेड कार्ड देखना पड़ा. इसके बाद पैराग्वे को दूसरा हाफ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा.

बता दें कि इस टूर्नामेंट से एक नया नियम लागू किया गया था. नया नियम कहता है कि अगर कोई खिलाड़ी मुकाबले के दौरान अपना मुंह ढकता है तो उसे रेड कार्ड दिखाया जाएगा. यह नियम नस्लवादी जैसी टिप्पणियों से रोकने के लिए बनाया गया था. इससे पहले जियानलुका प्रेस्टियानी पर आरोप लगा था कि उन्होंने रियल मैड्रिड के खिलाड़ी विनिसियस जूनियर पर मुंह छिपाकर भेदभावपूर्ण टिप्पणी की थी.

यह भी पढ़ें:  बुरी खबर! ईरान ने फिर से हॉर्मुज स्ट्रेट बंद कर कहा- मालवाहक जहाज आसपास भी फटके तो खैर नहीं!

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.