फीफा विश्व कप 2026

फ्रांस और स्पेन के बीच पहला महामुकाबला आज, फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों में होगी रोमांचक टक्कर

अब तक फ्रांस पर स्पेन का पलड़ा रहा है भारी, फ्रांस खिताब की प्रबल दावेदारों में है

By : Pramod Kumar
फ्रांस और स्पेन के बीच पहला महामुकाबला आज, फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों में होगी रोमांचक टक्कर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय समयानुसार आज रात 12.30 बजे (बुधवार) को फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल का पहला महामुकाबला होने जा रहा है. यूरोप की दो शक्तिशाली टीमें फ्रांस और स्पेन आमने-सामने होगी. अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अब तक भले ही स्पेन का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन फ्रांस की टीम कम नहीं हैं. फ्रांस ने अब तक जैसा खेल दिखाया है, वह उसे खिताब की प्रबल दावेदार बनाती है. इसलिए पहले सेमीफाइनल के काफी जोरदार होने की सम्भावना है.

फ्रांस और स्पेन यूरोप की ही नहीं, बल्कि दुनिया की बड़ी और मजबूत टीमें हैं. 2010 की विजेता स्पेन फ्रांस को हराकर फाइनल में पहुंचने का जहां प्रयास करेगी वहीं फ्रांस जो 1998 और 2018 की विश्व चैम्पियन है, उसके पास भी स्पेन को हराकर फाइनल में जगह बनाने का बेहतर मौका है. वैसे भी फ्रांस की निगाहें अपने तीसरे खिताब की ओर होंगी.

दोनों टीमों के बीच अब तक 38 मुकाबले हुए हैं. इसमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है. स्पेन ने जहां 18 मैच जीते हैं, वहीं फ्रांस 13 मैचों में जीत हासिल कर सका है. 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. गोल के मामले में भी स्पेन अब तक आगे रहा है. आपस में खेल कर स्पेन ने 71 गोल फ्रांस पर दागे हैं, जबकि फ्रांस स्पेन पर 44 गोल कर सका है.

विश्व कप के में दोनों टीमें सिर्फ एक बार ही आपस में भिड़ी हैं. विश्व कप का यह मुकाबला 2006 में हुआ था. यह मैच फ्रांस ने 3-1 से जीता था. सेमीफाइनल में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे पर नजर रहेगी, जो इस विश्व कप में 8 गोल कर चुके हैं. वहीं, स्पेन के फैंस की नजर युवा स्टार लामिन यामल पर रहेगी. 

यह भी पढ़ें: रांची समेत झारखंड के 10 जिलों में आज अच्छी बारिश की सम्भावना, खराब मौसम से सतर्क रहने की भी चेतावनी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.