iPhone हुआ महंगा

iPhone 18 Pro लॉन्च होने के बाद भारत में महंगा हुआ पुराना iPhone, कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी 

पुराने iPhone के सस्ते होने का इंतजार कर रहे लोगों को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल पुराने जनरेशन के iPhone की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है.

By : Dipali Kumari
iPhone 18 Pro लॉन्च होने के बाद भारत में महंगा हुआ पुराना iPhone, कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी 

न्यूज़11 भारत 
टेक/डेस्क: 
टेक दिग्गज कंपनी एप्पल ने कल 9 सितंबर को  iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च कर दिया. नए iPhone के लॉन्च होते ही लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि अब पुराने जनरेशन के iPhone सस्ते हो जायेंगे. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा भारतीय बाजार में पुराने जनरेशन के iPhone महंगे हो गए हैं. 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, स्टैंडर्ड iPhone 17, अल्ट्रा-थिन iPhone Air, एंट्री-लेवल iPhone 17e और दो साल पुराना iPhone 16 अब ग्राहकों को पहले की तुलना में काफी ज्यादा कीमतों पर मार्केट में मिल रहा है. 

iPhone 17 और iPhone Air की कीमतों में उछाल 

एप्पल की नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक, बेस मॉडल iPhone 17 का 256GB वेरिएंट पहले ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर भारतीय बाजार में मिल रहा था, लेकिन अब इस फोन में 1-2 हजार नहीं बल्कि 17 हज़ार रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब  iPhone 17 (256GB) की कीमत ₹99,900 हो गयी है. वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत अब ₹1,24,900 है. 

इसके अलावा अल्ट्रा-थिन डिजाइन वाले प्रीमियम iPhone Air की कीमत में भी 30 हजार रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई है. पहले यह डिवाइस ₹1,19,900 में लिस्ट था, जो अब कीमत में बढ़ोतरी के बाद ₹1,49,900 हो गया है.

इतना भी नहीं एप्पल के एंट्री-लेवल वेरिएंट iPhone 17e की कीमत में भी ₹15,000 की बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹64,900 से बढ़कर ₹79,900 पर पहुंच गई है. वहीं, पुराने iPhone 16 की कीमत में भी 10 हज़ार रुपये का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के बाद iPhone 16 की कीमत ₹89,900 हो गयी.

इसे भी पढ़ें: Apple का धमाका! iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च, धांसू कैमरा और AI का तगड़ा तड़का; जानें कीमत और खासियत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.