Thursday, Mar 13 2025 | Time 23:26 Hrs(IST)
  • होली पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए खूंटी में फ्लैग मार्च, पुलिस ने की सतर्कता की अपील
  • होली के अवसर पर PM Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
  • विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पहुंचे गोदरमाना, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, ढांढस बंधाया और की आर्थिक मदद
  • बिरनी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से शांति बनाए रखने को लेकर की अपील
  • देवरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक दर्जन लोग हुए घायल
  • रात के खाने से रोटी और चावल को कहें अलविदा, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान!
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पटना के लिए वाया रांची चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल्स
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पटना के लिए वाया रांची चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल्स
  • होली में रंग और पानी से महंगे गैजेट्स को बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगा कोई नुक्सान
  • ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
  • ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
  • होली त्योहार से पूर्व आरपीएफ हटिया ने जब्त किया शराब
  • होली त्योहार से पूर्व आरपीएफ हटिया ने जब्त किया शराब
  • हरियाणा से नेशनल जीतकर रांची पहुंची झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुए जोरदार स्वागत
  • हरियाणा से नेशनल जीतकर रांची पहुंची झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुए जोरदार स्वागत
झारखंड » बोकारो

तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव को मिला सम्मान, राष्ट्रीय स्वराज अभियान के तहत आईआईएम बोधगया में लिया प्रशिक्षण

तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव को मिला सम्मान, राष्ट्रीय स्वराज अभियान के तहत आईआईएम बोधगया में लिया प्रशिक्षण
अनंत/न्यूज़11 भारत

बेरमो/डेस्क: तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव को भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) बोधगया में आयोजित राष्ट्रीय स्वराज अभियान योजना के तहत मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 11 फरवरी से शुरू हुआ था, जिसमें प्रबंधन, नेतृत्व और विकास कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया.

मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रशिक्षण पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. इसमें बोकारो जिले के कुल आठ मुखिया शामिल हुए, जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इन मुखियाओं को भी मिला सम्मान

सुरही पंचायत – विश्वनाथ महतो, गोविंदपुर डी – चंदना मिश्रा, बरपोखर – संदीप कुमार महतो, नरकेरा पुनर्वास – बबीता कुमारी, आहारडीह – गायत्री देवी, कुमारडागा – पशुपति कुमार.

तेनुघाट की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय नेतृत्व को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा जताई ताकि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

अधिक खबरें
धनबाद ACB ने गांधी नगर थाना में पदस्थापित एएसआई अजय प्रसाद को 10 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 8:13 PM

धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गांधी नगर थाना में पदस्थापित एएसआई अजय प्रसाद को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मंगलवार को की गई, जब ACB की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें उनके निवास स्थान से रिश्वत लेते पकड़ा. जानकारी के अनुसार, बेरमो अनुमंडल के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार निवासी अनुराग गुप्ता ने धनबाद ACB में शिकायत दर्ज कराई थी.

बोकारो पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की 45 बाइक बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 3:46 PM

बोकारो पुलिस को मिली बड़ी सफलता है. शहर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 45 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की हैं. इस संबंध में बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने जानकारी दी.

तेनुघाट में SDO की बैठक: होली, ईद और रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 7:33 PM

बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बेरमो SDO मुकेश छुआ ने की. इस दौरान आगामी होली, ईद और रामनवमी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई.

गोमिया अंचल में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन 12 मार्च को
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 6:44 PM

बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर दाखिल-खारिज मामलों में अपील दायर करने के लिए 12 मार्च 2025 को गोमिया अंचल कार्यालय में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है.