Friday, Mar 14 2025 | Time 10:06 Hrs(IST)
  • Holi 2025 dry day alert: जानें होली को लेकर इस दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकानें
  • इस चिड़ियाघर में इंसानों की तरह सिगरेट फूंक रहा था गोरिल्ला, वीडियो देख रह जाएंगे दंग, देखें Viral Video
  • CBSE का होली स्पेशल गिफ्ट: 15 मार्च को नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम? चिंता न करें, मिलेगा ये शानदार मौका
  • होली को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • Jharkhand Weather Update: होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट!
क्राइम


भांग खाकर चढ़ा यात्री फ्लाईट लैंड करने से पहले खोलने लगा था दरवाजा

भांग खाकर चढ़ा यात्री फ्लाईट लैंड करने से पहले खोलने लगा था दरवाजा

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः- हैदराबाद हवाईअड्डा से एक हैरतअंगेज करने वाली खबर आई है जहां इंडिगो की फ्लाईट लैंड करने के पहले एक यात्री गेट के पास आकर दरवाजा खोलने का प्रयास करता है. खबरों से पता चला है कि 29 वर्षीय यात्री फ्लाईट में भांग खा कर चढ़ा था. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ समय पहले शख्स ने एयरलाईन्स कर्मचारियों के साथ बहस भी की थी, दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है. फ्लाईट इंदौर से हैदराबाद जा रही थी इंदौर से रवाना होने के दौरान क्रू ने उस व्यक्ति के आसामन्य व्यवहार को देखा और उसे दूसरी सीट पर बैठा दिया. इसके बाद से उसने अपने दो दोस्तों के पास बैठने को लेकर जिद्द करने लगा. अंत में स्वास्थ्य समस्याओं से पीडित रिपोर्ट पेश करने के बाद आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने उन्हे जमानत दे दी है. 





 
अधिक खबरें
सिमडेगा जेल से शिफ्ट होगा गैंगस्टर अमन साहू का करीबी आकाश राय, कोर्ट ने दिया आदेश
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 3:30 PM

गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद झारखंड पुलिस ने उसके सहयोगियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इस बीच, रामगढ़ कोर्ट ने सिमडेगा जेल में बंद उसके करीबी आकाश राय उर्फ मानू राय को मधुपुर जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है.

आतंक का अंत, गैंगस्टर अमन साहू का हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 3:06 AM

गुरुवार को राजधानी से सटे बुढ़मू प्रखंड के मतवे गांव में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का अंतिम संस्कार किया गया. उसके पिता निरंजन साहू ने उसे मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही. इनमें से ज्यादातर लोग गैंगस्टर अमन साहू के रिश्तेदार, करीबी और दोस्त थे. वहां जितने लोग मौजूद थे उतनी ही तरह की बातें हो रही थी. कुछ लोग दबी जुबान से कह रहे थे कि अपराधी का अंत ऐसा ही होता है. कुछ लोग पूरे मामले की CBI जांच की मांग करते नजर आए.

आर्म्स मिस हैंडलिंग के वजह से गोलीबारी में IHS का पर्व कर्मचारी घायल, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 6:11 PM

रांची के कांके थाना क्षेत्र में 10 मार्च को करीब 08 बजे रात में रिंग रोड स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंसेज (IHS) के भूतपूर्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार, सुरक्षा गार्ड पंकज सिंह एवं अन्य कर्मी द्वारा शराब के सेवन के क्रम आर्म्स मिस हैंडलिंग के कारण गोलीबारी की घटना घटित हुई. इसमें जितेंद्र सिंह ज़ख़्मी हो गए. जख्मी जितेंद्र सिंह वर्तमान में रिम्स, रांची में इलाजरत है और खतरे से बाहर है. जितेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.अनुसंधान के क्रम में गोली चलाने वाले व्यक्ति पंकज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल, खोखा एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए है. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और तथा कांड का अनुसंधान जारी है.

Ranchi : बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब के पास फायरिंग,साहिल नाम को हाथ में लगी गोली
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 1:00 PM

रांची के बरियातू थाना जोरा तलाब में दिनदहाड़े गोली चलाई हैं. साहिल नाम का लड़के पर गोली चलाई गई हैं. उसके साथ में गोली लगी हैं. इसकी जानकारी मिलने पर मौके बरियातू पुलिस पहुंची

रांची के कांके में गोलीबारी, अस्पताल के कर्मी को लगी गोली
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 7:11 AM

राजधानी रांची में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना हुई हैं. रांची के कांके थाना क्षेत्र में गोलीबारी का मामला सामने आया हैं. जहां अस्पताल के कर्मी को गोली लगी हैं. जितेंद्र कुमार को गोली मारी गई हैं