Tuesday, Oct 22 2024 | Time 12:01 Hrs(IST)
  • चक्रधरपुर में युवक ने ओवर ब्रिज से कूदकर की आत्महत्या, रेलवे परिचालन बाधित
  • बहरागोड़ा में केसीसी संस्कृत स्कूल पर अभिभावक तथा शिक्षकों की बैठक हुई आयोजित
  • कालेधन के खिलाफ होगी कार्रवाई, आयकर विभाग का 24×7 कंट्रोल रूम हुआ सक्रिय
  • सिमडेगा एसपी ने कोलेबिरा चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, विस चुनाव के मद्देनजर दिए कई निर्देश
  • सिमडेगा एसपी ने कोलेबिरा चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, विस चुनाव के मद्देनजर दिए कई निर्देश
  • आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 60वां जन्मदिन, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएं
  • अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट मॉड्यूल मामले में ATS ने 10 लोगों को पूछताछ के लिए दिया नोटिस
  • अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट मॉड्यूल मामले में ATS ने 10 लोगों को पूछताछ के लिए दिया नोटिस
  • झारखंड चुनाव के लिए सीमा पर कड़ी चौकसी, रामगढ़ में पुलिस और दंडाधिकारी तैनात
  • झारखंड चुनाव के लिए सीमा पर कड़ी चौकसी, रामगढ़ में पुलिस और दंडाधिकारी तैनात
  • पंडरा ओपी क्षेत्र में ऑटो से उतरते ही महिला पर चाकू से हमला
  • लातेहार: बस से 15 लाख रुपये नकद बरामद, कार्रवाई जारी
  • लातेहार: बस से 15 लाख रुपये नकद बरामद, कार्रवाई जारी
  • कोडरमा: पुलिस की छापेमारी में करोड़ों की नकदी और अफीम बरामद
  • कोडरमा: पुलिस की छापेमारी में करोड़ों की नकदी और अफीम बरामद
झारखंड


वर्तमान सरकार केवल लूट में लगी रही: निर्भय कुमार शाहाबादी

वर्तमान सरकार केवल लूट में लगी रही: निर्भय कुमार शाहाबादी

 


श्रीकांत/न्यूज11 भारत 


गिरिडीह/डेस्क: गिरिडिह विधानसभा के अकदोनी कला पंचायत के ग्राम बदडीहा में गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने बैजनाथ मंडल, नकुल तुरी, विजय चौधरी, किशोर यादव के नेतृत्व जनसंपर्क अभियान चलाया. निर्भय शाहबादी के बदडीहा पहुंचने पर लोगो ने गाजे बाजे के साथ फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया. जनसंपर्क अभियान के पश्चात बैजनाथ मंडल के आवास पर पंचायत के सैकड़ों महिला, पुरुष एवम भाजपा के लोग के साथ बैठक की. मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए निर्भय कुमार शाहाबादी ने राज्य की हेमंत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पिछले साढ़े साल तक केवल लूट में लगी रही और जब चुनाव सर में आया तो लोगो को लोक लुभावन योजनाएं देकर राज्य की भोली भाली जनता को बरगलाने का काम कर रही है. 

 

अगर उन्हें राज्य की इतनी ही चिंता थी तो चुनाव के समय किए गए घोषणाओं को लागू क्यों नही किए.क्योंकि यह गठबंधन की सरकार को अपने समर्थक दलों को भी खुश रखना था, इसलिए लूट की खुली छूट दे रखी थी. इसका सबसे बड़ा उदाहरण बीते दिनों बड़े पैमाने पर झारखंड सभी अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग का होना. जिसमें लाखो करोड़ों का उगाही किया है. उन्होंने सभा को समबोधित करते हुए कहा की आने वाले चुनाव में आपको देश के यशश्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी कार्यों के देखते हुए उन पर आस्था रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है और देश के साथ साथ झारखंड के विकास को त्वरित गति से विकास की पटरी पर चलाने काम करना हैं.

 

बैठक को संबोधित करते हुये जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान लोगों का भाजपा के प्रति उत्साह यह संकेत दे रहा है कि झारखण्ड राज्य की जनता ने राज्य की वर्तमान भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ कर राज्यहित में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद मंडल, गंगाधर दास मध्य भाग मंडल महामंत्री, नकुल तुरी, मध्य भाग एससी  मोर्चा मंडल महामंत्री, बैजनाथ मंडल, विजय चौधरी, किशोर यादव, युवा मोर्चा के सुभम् पांडेय, भीम तुरी, राजकिशोर साव, मध्य भाग मंडल उपाध्यक्ष, बबलू साव, उत्तम लाला, दिनेश तुरी, प्रकाश तुरी, दुलारचंद मंडल, कारु राय, सुरेश दास, लालमुनी दास, दीनदयाल मंडल, गबरू, संतोष विश्वकर्मा, मैना देवी, पिंकु विश्वकर्मा, मुन्नी देवी, सविता देवी, हेमिया देवी, प्रमिला देवी, बिना देवी, मुनिया देवी, संजय विश्वकर्मा, चाँदनी कुमारी, दीपक प्रजापति, प्रशांत कुमार सहित सैकड़ो महिला पुरुष और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अधिक खबरें
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 11:46 AM

झारखंड विधानसभा निर्वाचन के द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है. वही रांची में पहले चरण के पांच विधानसभा के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होना है. बता दे कि रांची जिले में द्वितीय चरण में सिल्ली और खिजरी विधानसभा के लिए आज डीसी के द्वारा अधिसूचना जारी की गई है. दूसरे चरण कि मतदान 20 नवंबर को होनी है.

बहरागोड़ा में केसीसी संस्कृत स्कूल पर अभिभावक तथा शिक्षकों की बैठक हुई आयोजित
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 11:43 AM

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खांडामौदा केसीसी संस्कृत विद्यालय में मंगलवार को एस एम सी के उपाध्यक्ष उषा रानी बेरा के अध्यक्षता में स्कूल का कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुआ. बैठक में स्कूल का प्रोटोकॉल पर चर्चा, सड़क सुरक्षा पर चर्चा, स्कूल का ज्ञान सेतु कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया.

कालेधन के खिलाफ होगी कार्रवाई, आयकर विभाग का 24×7 कंट्रोल रूम हुआ सक्रिय
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 11:32 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव में काले धन को एल्गर पुलिस के साथ साथ आयकर विभाग भी सक्रिय है. बता दे कि आयकर विभाग का 24×7 कंट्रोल रूम एक्टिव हुआ है, यह कंट्रोल रूम काले धन के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऐक्टिव हुआ है. वही आयकर विभाग ने टोल फ्री नंबर 18003455018, 18003455019, व्हाट्सएप नंबर 9693510277 जारी किया.

सिमडेगा एसपी ने कोलेबिरा चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, विस चुनाव के मद्देनजर दिए कई निर्देश
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 11:28 AM

सिमडेगा रांची मुख्यमार्ग पर कोलेबिरा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए चेकपोस्ट का सिमडेगा एसपी सौरभ ने औचक निरीक्षण किया. एसपी सौरभ ने कोलेबिरा चेकपोस्ट पर जांच किए गए वाहनों की इंट्री रजिस्टर की जांच की. उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन को बिना जांच किए जाने नहीं देना हैं.

अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट मॉड्यूल मामले में ATS ने 10 लोगों को पूछताछ के लिए दिया नोटिस
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 11:19 AM

अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट मॉड्यूल मामले में एटीएस ने 10 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया. रांची के चानहो, बलसोकरा, सिमलिया, बिजुपाड़ा और लोहरदगा के 10 लोगों को नोटिस दिया है. नोटिस देकर एटीएस ने सबको पूछताछ के लिए बुलाया है. बता दे कि रांची दिल्ली पुलिस और एटीएस ने 23 अगस्त 2024 को कार्रवाई की थी.