Saturday, Sep 21 2024 | Time 17:04 Hrs(IST)
 logo img
  • बिना चालान बालू का परिवहन करते 2 हाइवा व एक टाटा 407 जब्त
  • बिना चालान बालू का परिवहन करते 2 हाइवा व एक टाटा 407 जब्त
  • पारिवारिक विवाद में हुई थी यशवंत सिंह की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
  • पारिवारिक विवाद में हुई थी यशवंत सिंह की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
  • चैनपुर थाना क्षेत्र में टीबी की देशी दवा खाने से वैध सहित दो की मौत,दो की स्थिति गंभीर
  • चैनपुर थाना क्षेत्र में टीबी की देशी दवा खाने से वैध सहित दो की मौत,दो की स्थिति गंभीर
  • Internet Service: झारखंड में बहाल हुई इंटरनेट, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हजारीबाग में रवि शंकर ध्यान आश्रम के थीम पर आधारित होगा इस वर्ष का पंडाल
  • हजारीबाग में रवि शंकर ध्यान आश्रम के थीम पर आधारित होगा इस वर्ष का पंडाल
  • झारखंड प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
  • झारखंड प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
  • उपायुक्त गरिमा सिंह ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
  • उपायुक्त गरिमा सिंह ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
  • एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, 30 सितंबर को ग्रहण करेंगे पदभार
  • झारखण्ड जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा देने जा रहे युवक हुए घायल
झारखंड


झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, 23 सितंबर झारखंड आएगी चुनाव आयोग की टीम

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, 23 सितंबर झारखंड आएगी चुनाव आयोग की टीम
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में विधानसभा चुनाव के दुंदुभी जल्द बजने वाली है. विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करने भारत निर्वाचन आयोग की टीम आगामी 23 और 24 सितंबर को झारखंड दौरे पर आएगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित कुल 12 पदाधिकारियों की टीम रांची में दो दिनों तक बैठक करेगी. इस दौरान राज्यभर के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ जिलेवार समीक्षा होगी. भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा इस दौरान पांच बैठक की जाएगी, जिसमें राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी एवं अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक होगी. भारत निर्वाचन आयोग की टीम के दौरे के बाद इसकी औपचारिक घोषणा होने की संभावना है.
 

अधिक खबरें
चैनपुर थाना क्षेत्र में टीबी की देशी दवा खाने से वैध सहित दो की मौत,दो की स्थिति गंभीर
सितम्बर 21, 2024 | 21 Sep 2024 | 3:48 AM

चैनपुर थाना क्षेत्र के मड़ईकोना निवासी वैध सुधीर तिर्की व बसंत तिर्की की मौत टीवी की स्व निर्मित आयुर्वेदिक दवा खाने से हो गई।जबकि बसन्त तिर्की की पत्नी सुषमा तिर्की,बादल टोप्पो की सदर अस्पताल में इलाजरत है,जंहा स्थिति गंभीर बनी हुई है. बसन्त के पुत्र शशिकांत ने बताया टीबी मरीज सुजीत तिर्की जो गुमला में एक निजी अस्पताल में भर्ती है जिसके लिए शुक्रवार शाम मृतक बैध सुधीर तिर्की ने दवा बनाकर बसन्त तिर्की,पत्नी सुषमा तिर्की, बादल टोप्पो, को टेस्ट कराया ओर खुद भी खाया था . जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे परिजन पर कोई दरवाजा बहुत खटखटाया लेकिन नही खोला. जिसके बाद एम्बुलेंस चालक के घर पहुंच सभी को लेकर गुमला सदर अस्पताल पहुंचे.जंहा इलाज के क्रम में देर रात सुधीर व बसन्त की मौत हो गई.

पारिवारिक विवाद में हुई थी यशवंत सिंह की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
सितम्बर 21, 2024 | 21 Sep 2024 | 4:27 PM

एचईसी के श्रमिक नेता रहे राणा संग्राम सिंह के बेटे यशवंत सिंह हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी अमर सिंह समेत 3 आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही सभी पर 5.30 लाख-5.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. वहीं एक आरोपी ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू साक्ष्य के अभाव में बरी हुए हैं. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार सिंह की कोर्ट ने दोषी करार आरोपी अमर सिंह, वंश नारायण सिंह और रणधीर सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. पारिवारिक विवाद में हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया था. मुख्य आरोपी अमर सिंह मृतक यशवंत सिंह के बड़े भाई राम इकबाल सिंह के दामाद है. हत्याकांड को लेकर धुर्वा थाना में दर्ज 2 प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Internet Service: झारखंड में बहाल हुई इंटरनेट, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
सितम्बर 21, 2024 | 21 Sep 2024 | 3:40 AM

JSSC-CGL परीक्षा के दौरान ठप इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है. इंटरनेट सेवा बहाल होते ही लोग राहत की सांस ले पा रहे हैं. बता दें कि झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन JPSC के तरफ से आयोजित JPSC-CGL परीक्षा के वजह से सुबह 5 बजे से इंटरनेट सेवा ठप पद गई थी. आज पौने दो बजे के बाद इंटरनेट सेवा वापस से बहाल कर ली गई है. हालांकि, कल (22 सितंबर) भी इंटरनेट सेवा प्रभावित रहेगी.

हजारीबाग में रवि शंकर ध्यान आश्रम के थीम पर आधारित होगा इस वर्ष का पंडाल
सितम्बर 21, 2024 | 21 Sep 2024 | 3:29 AM

शहर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की तैयारी धूमधाम से शुरू हो गई है। शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपनी 24वीं वर्षगांठ मना रही है. समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और सचिव रिंकू वर्मा के नेतृत्व में पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं.सचिव रिंकू वर्मा ने बताया कि पूजा पंडाल में सुरक्षा के लिए कई वॉलिंटियर तैनात रहेंगे. विसर्जन जुलूस में भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और स्कॉट एंड गाइड की टीम श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेगी.

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
सितम्बर 21, 2024 | 21 Sep 2024 | 3:12 PM

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. अनुमण्डल पदाधिकारी, पाकुड़ के पद पर पदस्थापित प्रवीण केरकेट्टा, झा०प्र०से० (कोटि क्रमांक 127/20, गृह जिला पू० सिंहभूम), को स्थानारंतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है.