Friday, Sep 20 2024 | Time 23:19 Hrs(IST)
 logo img
  • Breaking: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा को लेकर 21 और 22 सितंबर को राज्य भर में बंद रहेगा इंटरनेट
  • Breaking: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा को लेकर 21 और 22 सितंबर को राज्य भर में बंद रहेगा इंटरनेट
  • जामताड़ा-धनबाद हाईवे में भीषण सड़क हादसे के बाद आठ किलोमीटर लंबा जाम, पांच लोगों के मौत की खबर
  • जामताड़ा-धनबाद हाईवे में भीषण सड़क हादसे के बाद आठ किलोमीटर लंबा जाम, पांच लोगों के मौत की खबर
  • जमशेदपुर में JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए बनाए गए 82 सेंटर
  • जमशेदपुर में JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए बनाए गए 82 सेंटर
  • नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत,चौदह घंटे बाद निकला शव
  • नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत,चौदह घंटे बाद निकला शव
  • 21 सितंबर को गिरिडीह आएंगे बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी, परिवर्तन यात्रा महासभा में होंगे शामिल
  • 21 सितंबर को गिरिडीह आएंगे बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी, परिवर्तन यात्रा महासभा में होंगे शामिल
  • 21 सितंबर को झारखंड आएंगे UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, झुमरी तिलैया और गढ़वा में करेंगे सभा
  • 21 सितंबर को झारखंड आएंगे UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, झुमरी तिलैया और गढ़वा में करेंगे सभा
  • गांडेय प्रखंड के विभिन्न बूथों में ईवीएम मोबाइल प्रर्दशन वैन के द्धारा ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  • गांडेय प्रखंड के विभिन्न बूथों में ईवीएम मोबाइल प्रर्दशन वैन के द्धारा ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  • 21 सितंबर को झारखंड आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हजारीबाग व पलामू प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ
झारखंड


बगोदर से हजारीबाग लौट रहीं महिला शिक्षिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तीन शिक्षक गंभीर रूप से घायल

बगोदर से हजारीबाग लौट रहीं महिला शिक्षिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तीन शिक्षक गंभीर रूप से घायल
न्यूज़11 भारत

बगोदर/डेस्क : बगोदर के बेको कन्या विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षिका मनीषा सिन्हा (45) की एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।शुक्रवार की शाम वह तीन अन्य शिक्षकों के साथ कार से हजारीबाग लौट रही थीं। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चलनिया में विपरीत दिशा से आ रही एक बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीषा सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिला शिक्षिका और एक पुरुष शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया। घायलों में बेको कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका शिखा किरण, औंरा मध्य विद्यालय की शिक्षिका सुपर्णा सेन और डोरियों मध्य विद्यालय के शिक्षक फारुख अंसारी शामिल हैं, सभी हजारीबाग के रहने वाले हैं और स्कूल में छुट्टी होने के बाद किराये की कार से हजारीबाग लौट रहे थे, घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
 
सूचना पर मृतका शिक्षिका मनीषा सिन्हा के परिजन भी विष्णुगढ़ पहुंच गए थे, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,खबर सुनते ही बगोदर के जागेश्वर प्रसाद यादव, रामेश्वर महतो, संतोष कुमार राणा, वसन्त राणा, प्रदीप राणा, कुमारी कामना, रामकिशोर यादव, मिथिलेश कुमार, गोपीनाथ मिश्रा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे हुए थे,
 
अधिक खबरें
इस्लाम नगर के लोगों ने दी आंदोलन को चेतावनी, लाभुकों को शिफ्ट नहीं किया तो तोड़ेंगे ताला
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 7:31 AM

रांची में नवनिर्मित इस्लाम नगर के लाभुकों को शिफ्ट कराने की मांग को लेकर इस्लाम नगर के लोगों ने आंदोलन को चेतावनी दी है. उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले अगर नवनिर्मित इस्लाम नगर के लाभुकों शिफ्ट नहीं किया गया तो लाभुक खुद ताला तोड़ के शिफ्ट कर जाएंगे. साथ ही जरूर पड़ने पर नगर निगम के खिलाफ उग्रवाद आंदोलन किया जाएगा.

21 और 22 सितंबर को 823 केन्द्रों पर होगी JSSC-CGL की परीक्षा, आयोग ने जारी किए दिशा निर्देश
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:04 AM

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक स्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 21 और 22 सितंबर को राज्य के कुल 823 केन्द्रों पर होना निर्धारित है. ज्ञात हो कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय, झारखण्ड के द्वारा निष्पक्ष, कदाचार मुक्त परीक्षा कराने हेतु समीक्षा बैठक कर सभी जिलों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिये गये. उन्हीं निर्देशों के अनुपालन हेतु महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, प्रक्षेत्रिय पुलिस उप–महानिरीक्षक एवं जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक को सख्त निर्देश जारी किये गये हैं.

21 सितंबर को झारखंड आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हजारीबाग व पलामू प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:53 AM

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हजारीबाग प्रमंडल से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को करेंगे. राजनाथ सिंह सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे. वहां से वह ईटखोरी के लिए प्रस्थान करेंगे. वे भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद वहां से ईटखोरी हाई स्कूल मैदान के लिए रवाना होंगे.

Breaking: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा को लेकर 21 और 22 सितंबर को राज्य भर में बंद रहेगा इंटरनेट
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 10:16 AM

राज्य सरकार ने JSSC- CGL परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है. JSSC-CGL परीक्षा को लेकर राज्य भर में इंटरनेट बंद रहेगा. सरकार ने 21 और 22 सितंबर तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला किया है. सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 1:30 तक इंटरनेट सेवा ठप्प रहेगी. सरकार का ये फैसला पेपर लीक रोकने के लिए लिया गया है. इसको लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि राज्य भर में 823 परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

जामताड़ा-धनबाद हाईवे में भीषण सड़क हादसे के बाद आठ किलोमीटर लंबा जाम, पांच लोगों के मौत की खबर
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 10:04 PM

जामताड़ा-धनबाद हाईवे पर आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा है. अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक़ पांच लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं. वहीं आधे घंटे के भीतर घटनास्थल पर दो और लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हाइवा में पीछे से टक्कर मारी है. हादसे के बाद आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर धरना दे रहे हैं. वहीं इतनी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन भी जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है.