Thursday, Sep 19 2024 | Time 07:43 Hrs(IST)
 logo img
  • भारत में छाया Monkeypox का कहर, देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला आया सामने
  • बिहार में दबंगों का आतंक: 80 से अधिक घर फूंके, भारी पुलिस बल को किया तैनात
  • चान्हो के तरंगा गांव में 22 हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचने से दहशत
  • Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
झारखंड


घर से ही पता लगा पाएंगे मतदान केंद्रों में Voter Queue का लाइव स्टेटस

जिला प्रशासन ने तैयार किया BQS ऐप
घर से ही पता लगा पाएंगे मतदान केंद्रों में Voter Queue का लाइव स्टेटस

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में झारखंड के चार संसदीय सीट रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में 25 मई को मतदान होना है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ स्टेटस ऐप (BQS) तैयार किया है. इस ऐप की मदद से मतदाता घर बैठे ही बूथों में लगी मतदाताओं की कतार (Voter Queue) की जानकारी का लाइव स्टेटस पता लगा पाएंगे. BQS ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. बता दें कि मतदाता रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रांची, कांके और हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लाइव स्टेटस की जानकारी ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं. 


 


 

जिला प्रशासन के मुताबिक मतदाता व्हाट्सएप पर भी बूथों में लगी मतदाताओं की कतार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको व्हाट्सएप में 8007120120 पर “Vote” लिखकर भेजना होगा. इसके बाद आपको मतदाताओं की कतार का अपडेट मिल जाएगा. रांची डीडीसी दिनेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि BQS ऐप के मदद से रांची के शहरी क्षेत्र के लगभग 1000 मतदान केंद्रों में वोटर क्यू (Voter Queue) की जानकारी मिलेगी. इसके लिए बूथों में जिला प्रशासन के कर्मियों की नियुक्ति की गई है जो अपने बूथ के वोटर क्यू की जानकारी अपडेट करेंगे. इसके लिए जिला प्रशासन के तरफ से कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है. 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 6:48 AM

पिछले कई दिनों से पश्चिम बंगाल में बन रहे गहरे दबाव के कारण झारखंड, पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों में भारी बारिश हुई हैं. इन सभी राज्यों में झारखंड विशेष रूप से प्रभावित हुआ हैं. कई जिलो के घरों में पानी घुस गया था. आज झारखंड के विभिन्न इलाकों में मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिलेगा.

त्योहार से पहले एनएच को दुरुस्त करें विभाग :- महेंद्र साहू
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 9:00 PM

भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद साहू ने एनएच 75 (39) की गंभीर स्थिति को लेकर एनएच विभाग से इसे त्योहारों से पहले दुरुस्त कराने की मांग की है. उनका कहना है कि अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख हिंदू त्योहारों के दौरान सड़क पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है. ऐसे में अगर सड़क पर गड्ढे और जर्जर हालत बनी रही, तो इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

जेएसएससी, चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा 2024 के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई संपन्न
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 8:36 PM

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएससी) के अंतर्गत चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा 2024 के सफल संचालन और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त गरिमा सिंह ने समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

हजारीबाग के एनटीपीसी पकरी बरवाडीह में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:49 PM

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई है. यह पखवाड़ा आगामी दो हफ्तों तक चलेगा, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति ज्ञान और समझ को बढ़ाना है.

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:38 PM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को दारू प्रखंड के रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम सांसद खेल महोत्सव-2024 का हिस्सा है, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है.