झारखंडPosted at: अप्रैल 23, 2025 यूथ कांग्रेस ने रांची की सड़कों पर उतरकर पहलगाम आतंकी हमले का किया विरोध, निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की मांग
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: यूथ कांग्रेस ने रांची की सड़कों पर उतरकर पहलगाम आतंकी हमले का विरोध किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की मांग की. यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सुरक्षा चूक के आरोप लगाया और इंटेलिजेंस विफलता पर सवाल उठाए. यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार आम नागरिकों की सुरक्षा करने में असफल रही है. यूथ कांग्रेस ने हमले को राष्ट्रीय सुरक्षा में बड़ी चूक बताया और ठोस कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार की नीतियों और इंटेलिजेंस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए.