Friday, Sep 20 2024 | Time 02:58 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय में शिल्प प्रर्दशन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय में शिल्प प्रर्दशन  एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय/डेस्क:- गांडेय बाजार स्थित  पीएम श्री जवाहर नवोदय  विद्यालय  में शुक्रवार से भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय  अन्तर्गत विकास आयुक्त  हस्तशिल्प कार्यालय देवघर के निर्देश  पर गुरुवार  से तीन दिवसीय शिल्प प्रर्दशन  एवं जागरूकता  कार्यक्रम का आयोजन किया गया . विद्यालय के प्राचार्य उपेन्द्र नाथ चौबे ,  प्रशिक्षण अधिकारी  विकास कुमार और  रविजान रौशन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम  का उद्धघाटन  किया गया. विद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता और अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया . इस क्रम में विद्यालय के प्राचार्य उपेन्द्र नाथ चौबे ने कहा कि  हस्तशिल्प हमारे समृद्धि और सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से निश्चित ही छात्रों के बीच झारखंड के समृद्ध शिल्प विरासत के प्रति रुझान बढ़ेगा.  प्राचार्य ने  कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत हस्तशिल्प की विधा को  शामिल करना है ताकि बच्चों में क्षेत्रीय हस्तशिल्प एवम अन्य संस्कृति गतिविधि के माध्यम से युवा पीढ़ी का सर्वांगीण विकास हो सके. निश्चित ही यह तीन दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम बच्चों के भविष्य में रोज़गार के रूप में अपना सकते है.
वहीं प्रशिक्षण पदाधिकारी  विकास कुमार एवं  रविजान रौशन ने  शिल्प जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत वर्ग 6 से 12 तक के सभी छात्र  - छात्रा झारखण्ड के चार हस्तशिल्प यथा बांस शिल्प, आर्टिस्टिक ,  टेक्सटाइल शिल्प, फैब्रिक पेंटिंग,  एवं आप्लीक शिल्प के हस्तशिल्पियों द्वारा यथासंभव बारीकी को समझें एवं भारत के समृद्ध हस्तशिल्प विरासत के प्रति जागरूक हो. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय में प्रति वर्ष आयोजित किए जाने चाहिए ताकि बच्चें में कला और संस्कृति कि सही समझ हो सके साथ ही डिज़ाइन के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कला शिक्षिका श्रीमती पायल कुमारी के साथ सुश्री सुप्रिया जसवाल  ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 200 छात्र - छात्रा ने भाग लिया है .
 
अधिक खबरें
गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय में शिल्प प्रर्दशन  एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:38 PM

गांडेय बाजार स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार से भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय अन्तर्गत विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय देवघर के निर्देश पर गुरुवार से तीन दिवसीय शिल्प प्रर्दशन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया .

लागातार बारिश से चरघरा से गोदलीटांड जाने वाली टुटी सड़क व पुलिया का ग्रामीण पथ विभाग अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:23 PM

गांडेय प्रखंड के बरमसिया वन पंचायत के चरघरा से गोदलीटांड जाने वाली सड़क भारी बारिश के कारण सड़क के साथ गार्डवाल और पुलिया भी टूट गया.

प्रेमिका के पिता ने प्रेमी की ले ली जान, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 9:21 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के भोगतिया लोहारी गांव स्थित एक कुंआ से सोमवार की शाम को अहरडीह गांव निवासी 21 वर्षीय अरविंद ठाकुर नामक युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने के मामले को पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा कर दिया है . बता दें कि युवक की प्रेमिका का पिता प्रदीप पंडित ने ही युवक की हत्या करके शव को कुंआ में फेंक दिया था . पुलिसिया पुछताछ के क्रम में प्रदीप पंडित ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है .

गांडेय थाना क्षेत्र के लोहारी गांव के कुएं से संदेहास्पद स्थिति में युवक का मिला शव जांच में जुटी पुलिस
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 8:42 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के भोगतिया लोहारी गांव स्थित एक कुंआ से गांडेय पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है . शव की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के अहरडीह गांव निवासी 21 वर्षीय अरविंद ठाकुर के रुप में की गई है

ममता का कर्ज: जन्मस्थल पहुंचकर बैंक प्रबंधक ने निभाया भावनात्मक रिश्ता
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 7:13 PM

बैंक ऑफ इंडिया की जमशेदपुर शाखा के प्रबंधक मो. वारिस अंसारी रविवार को एक भावुक यात्रा पर अपने जन्मस्थल बगोदर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव पहुंचे. यहां उन्होंने उर्मिला देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, जिन्होंने उनकी मां की बीमारी के दौरान उनका विशेष ध्यान रखा था और अपनी ममता से उनका पालन किया था.