Saturday, Mar 15 2025 | Time 10:53 Hrs(IST)
  • चांडिल मुरी रेलखंड में दोनों प्लेटफार्म में माल गाड़ी, मेंन लाइन से पार हो रही पैसेंजर गाड़ी, यात्री परेशान
  • फेसबुक का प्यार युवक को पड़ा भारी! होटल के कमरे में जैसे ही मारी एंट्री बीवी ने किया ऐसा Welcome
  • होली पर चेहरे और शरीर पर लग जाए पक्का रंग तो ऐसे छुड़ाए आसानी से
  • गिरिडीह में दो पक्षों में विवाद के बाद हिंसा, पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्थिति नियंत्रण में
  • मुंबई में एक और सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, 3 महिलाएं हुई रेस्क्यू, दलाल गिरफ्तार
  • रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज के पास मिला एक युवक शव
  • Holi 2025: होली खेलने के बाद बालों से नहीं निकल रहें रंग-गुलाल? ट्राई करें ये असरदार और आसान टिप्स
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी दिखाएगी तेवर! 2-3 डिग्री बढ़ेगा अधिकतम तापमान
झारखंड


बोकारो में इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी भीषण आग, 15 से 20 स्कूटी पूरी तरीके से जलकर खाक

हॉस्टल में फंसे छात्रों ने छत से दूसरे बिल्डिंग में कूद कर अपनी जान बचाई
बोकारो में इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी भीषण आग, 15 से 20 स्कूटी पूरी तरीके से जलकर खाक

न्यूज11 भारत


बोकारो/डेस्कः बोकारो के सिटी सेंटर सेक्टर 4 स्थित जितेंद्र सिनेमा के पीछे प्लॉट नंबर JB 14 के निचले तल्ले में इलेक्ट्रिक स्कूटी जॉय के शोरूम न्यू झारखंड मोटर में भीषण आग लग गई. आग की घटना में लगभग 15 से 20 स्कूटी जलकर खाक हो गई. इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम के मालिक ने बताया कि शोरूम में रखी हुई लगभग 15 से 20 स्कूटी पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई है, हमें बचाने का मौका नहीं मिला क्योंकि इतनी जल्दी आग पकड़ लिया और भयावह रूप ले लिया. 

 

इस घटना में लगभग 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. स्कूटी शोरूम के ऊपर हॉस्टल में फंसे छात्रों ने छत से दूसरे बिल्डिंग में कूद कर अपनी जान बचाई. हालांकि, दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू कर लिया है. आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में बैटरी हिट होकर फटने बताया जा रहा है. बैटरी हिट होकर फटने से इतनी जल्दी पूरे शोरूम में आग लगा कि किसी सामान को बचाने का मौका नहीं मिला. हालांकि, किसी की जान की क्षति नहीं हुई है. 

 


 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी दिखाएगी तेवर! 2-3 डिग्री बढ़ेगा अधिकतम तापमान
मार्च 15, 2025 | 15 Mar 2025 | 7:52 AM

फरवरी के बाद मार्च भी धीरे धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी नियंत्रण में ही है. लेकिन अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने संभावना जताई गई हैं.

26 मार्च से 30 मार्च तक कांग्रेस संवाद से संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन, प्रदेश प्रभारी के राजू होंगे शामिल
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 5:19 PM

26 मार्च से 30 मार्च तक कांग्रेस संवाद से संगठन सृजन कार्यक्रम करेगी. इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू शामिल होंगे. ये संवाद पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित होगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि इसके जरिए संगठन का कायाकल्प होगा. ये संवाद पांच दिनों में 15 सत्रों में आयोजित होगा.

Rims गर्ल्स हॉस्टल में घुसा नशे में धुत युवक, लड़कियों में डर का माहौल
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 2:09 PM

रांची रिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में नशे में धुत युवक घुस गया. युवक नशे की हालत में था. जिसके कारण लड़कियों में डर का माहौल बना हुआ हैं.

आज और कल RIMS ओपीडी रहेगा बंद, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 1:54 PM

होली को लेकर रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) आज (14 मार्च) और कल (15 मार्च) को ओपीडी सेवाएं बंद रहेगा. दो दिनओपीडी को बंद रखने का फैसला रिम्स प्रशासन द्वारा लिया हैं.

Holi 2025 dry day alert: जानें होली को लेकर इस दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकानें
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 10:04 AM

रंगों का त्योहार होली पूरे भारत में मनाया जाने वाला एक हर्षोल्लासपूर्ण त्योहार है. अगर आप होली 2025 पर शराब खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि शराब की दुकानें खुली रहेंगी या बंद?