अमित कुमार/न्यूज11 भारत
महागामा/डेस्कः- ऊर्जानगर स्थित स्टाफ क्लब में भाजपा पार्टी के द्वारा सम्मान सह विजय संकल्प सभा का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा उपस्थित थे. साथ ही मंचासिन महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार,जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा,जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे,अशोक सिंह,निरंजन सिन्हा,सुरेंद्र मोहन केशरी,मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल,निक्की रॉय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य अतिथियो बुक्के व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार चार महीनो से गांव गांव, घर-घर जाने का कार्य कर रहे थे. जनता को विश्वास था कि उनको लगता था कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमसे मिलने आते हैं. कहा की कार्यकर्ता कार्यकर्ता ही रहेंगे. और हमलोग जिंदगी भर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही रहेंगे. वहीं राजमहल विधानसभा के विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बड़े सोच विचार करके झारखंड के अंदर यहां कार्यक्रम किया. इस कार्यक्रम के पीछे जो पार्टी ने सोच रखी है वैसे भारतीय जनता पार्टी के प्रांत आयु के रूप में रहने वाले अपनी पूरी क्षमता का अपने प्रबुद्ध को लेकर लगातार चुनाव के अंदर भारतीय जनता पार्टी का विजय पताका कैसे फहराएं, इसको लेकर के काम करने वाले बूथ अध्यक्ष को नमन करना है. वहीं दूसरी तरफ महगामा की प्रबुद्ध जनता को नमन करना है. उनके प्रति आभार प्रकट करना है इस कार्यक्रम से। वहीं लोकसभा चुनाव के दरम्यान अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं मेमोरेम्टम व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्तगण उपस्थित थे.