Thursday, Sep 19 2024 | Time 05:46 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


रांचीः पत्नी और बेटी की हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

रांचीः पत्नी और बेटी की हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
न्यूज11 भारत 

रांची/डेस्कः राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में महिला और बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके बाद शव को साइकिल में लादकर उसे तलाब में फेंक दिया था. वहीं साक्ष्य छिपाने के लिए उसने बेटी को भी जिंदा तलाब में फेंक दिया था. 

 

बताया जा रहा है कि आरोपी पति डब्लू यादव को पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक था इसे लेकर ही उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया था. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.  

 


 
अधिक खबरें
चोरों के हौसले बुलंद, नामकुम के सिदरौल में जेवर दुकान में हुई चोरी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 11:20 AM

राजधानी रांची में चोरों का आतंक बढ़ गया है. आये दिन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से एक बार फिर चोरी का मामला सामने आया हैं.

विश्वकर्मा पूजा पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में पहुंचे राजा पीटर
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 9:25 PM

श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल और मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता में झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. आम बागान मैदान तोडाग में आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के राजकिशोर मुंडा, गुरुवार सिंह मुंडा, विश्व हरि सिंह मुंडा, श्रवण सिंह मुंडा, और लोड्रो सिंह मुंडा उपस्थित थे.

JJVK संस्था के प्रोजेक्ट भवन सभागार आरिद में निःशुल्क प्रतिभा निखार कार्यक्रम के तहत नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 9:14 PM

जनता जागृति विकाश केंद्र के सौजन्य से मंगलवार को विश्वकर्मा पुजा के अवसर पर आरिद स्थित संस्था के प्रोजेक्ट भवन सभागार में निःशुल्क प्रतिभा निखार कार्यक्रम के तहत नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन .

तमाड़ में डायरिया से हुई मौतों पर विधायक विकास कुमार मुंडा ने जताया शोक
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 9:00 PM

तमाड़ प्रखंड के लोधमा ग्राम में दुर्जो महतो की मां बैशाखी देवी, मंगल मछुआ और उनकी पत्नि का विगत दिनो डायरिया के प्रकोप से मृत्यु हुयी थी. तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं. विधायक ने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

रुक्का डैम के जलस्तर में हुआ इजाफा, खोले गए तीन फाटक
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:42 PM

राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं रांची के सबसे बड़े डैम, रुक्का डैम में बारिश के कारण जलस्तर में खासा इजाफा हुआ है. जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को डैम के तीन फाटक को खोल दिया गया. बता दें कि रूक्का डैम से राजधानी रांची की बड़ी आबादी को जलापूर्ति की जाती है. वहीं, सिकिदिरी हाइडल पावर प्लांट से पनबिजली को भी तैयार किया जाता है.