Friday, Sep 20 2024 | Time 06:14 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


किशोरियों के अपने जीवन के सम्मान में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है: डीसी सिमडेगा

किशोरियों के अपने जीवन के सम्मान में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है: डीसी सिमडेगा

न्यूज़11 भारत


सिमडेगा/डेस्क: जिला समाहरणालय परिसर से उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा को समाप्त करने व किशोरियों, बालिकाओं में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लागू की गई है. इसमें प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने एवं सभी योग्य किशोरियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के हाट बाजारों, गांव, पंचायतों में घूम घूम कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी. 

 

उन्होंने ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य किशोरियों के अपने जीवन के सम्मान में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है. सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत विद्यालयों में पढ़ने वाली किशोरियों को लाभ मिलेगा. योजना के अंतर्गत ड्रॉपआउट किशोरियों को स्कूल, कॉलेज से जोड़ने की विशेष पहल होगी. योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि छात्रवृत्ति के अतिरिक्त होगी. मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी सुरज मुन्नी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

 


 

 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए