Friday, Sep 20 2024 | Time 02:52 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय

संतोष कुमार/न्यूज़11

चांडिल/डेस्क: चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए. इस जन चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
ग्रामीणों ने पेयजल की  समस्या, सिंचाई की समस्या, अस्पताल आदि की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. ग्रामीणों में मोतियाबिंद, मलेरिया का प्रकोप के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यहां स्वास्थ्य सेवा  उपलब्ध नहीं हैं. पहले गांवों में चिकित्सा कर्मी के द्वारा मलेरिया कीट से खुन संग्रह किया जाता था, कुआं आदि में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाता था  अब सब कुछ बंद है. आबुवा आवास योजना का भी सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं होने का भी लोगों ने शिकायत किया. वहीं विनोद राय ने अपने स्तर से पेयजल की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने सभी चापानलों को 24 घंटे के भीतर ठीक करने की बात कही. साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द ग्रामीणों को दिलाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण ‘हर घर नल’ योजना फेल हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हुआ है. इस अवसर पर  विश्वनाथ उरांव, राजेंद्र सिंह मुंडा, बिल्टू राय, वरुण साहदेव, अशोक दास सहित कई अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे.
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए