Friday, Sep 20 2024 | Time 04:53 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


उत्तर प्रदेश के बाद अब झारखंड में भी छाया भेड़ियों का आतंक, दो लोग हुए घायल

उत्तर प्रदेश के बाद अब झारखंड में भी छाया भेड़ियों का आतंक, दो लोग हुए घायल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: पिछले दिनों से उत्तर प्रदेश में भेड़ियों का आतंक काफी बढ़ गया हैं. ऐसे में झारखंड की राजधानी रांची में भी भेड़ियों ने अपना आतंक शुरू कर दिया हैं. यह घटना झारखंड की राजधानी रांची के बुड़मू थाना क्षेत्र की हैं. जहां जंगल में बकरी चराने गए दो लोगों पर भेड़ियों के झुंड ने हमला कर दिया था हालांकि दोनों लोगों की जान बच गई.


यह है पूरा मामला


दरअसल, बकरी चराने गए दो लोगों पर 4 से 5 भेड़ियों ने हमला कर दिया था. जिसके बाद उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोग जंगल की ओर दौड़े पड़े. ऐसे में लोगों का शोर सुनकर भेड़िया वहां से भाग गए. उसके बाद दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.


यह भी पढ़े: राजस्थान से चेन्नई तक कहां-कहां है श्री गणेश के चमत्कारी मंदिर, जानें इससे जुड़ी सारी जानकारी


दहशत में है लोग


भेड़ियों के हमले के बाद से लोगों को अपनी जान के साथ-साथ घर के छोटे बच्चों के जीवन पर भी खतरा दिखाई दे रहा है. अक्सर भेड़िया छोटे बच्चों या कमजोर लोगों को ही ज्यादातर अपना निशाना बनाते हैं. 


जांच में जुटी वन विभाग की टीम


इस मामले की सूचना मिलते ही बुढ़मू थाना की पुलिस ने तत्काल वन विभाग को भेड़ियों द्वारा हमले की जानकारी दी गई हैं. इस पूरे मामले को लेकर बुढ़मू थाना की पुलिस और वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है साथ ही उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी हैं.


 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए