Friday, Sep 20 2024 | Time 03:52 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


नामकुम पहुंचे असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में मृत विकास लिंडा के परिजनों से की मुलाकात

नामकुम पहुंचे असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में मृत विकास लिंडा के परिजनों से की मुलाकात

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क:  असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा नामकुम पहुंचे. उन्होंने सिपाही भर्ती परीक्षा में मृत विकास लिंडा के परिजनों से मुलाकात की. 



असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. सांसद आदित्य साहू के घर कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ है. भाजपा कार्यकर्ता हिमंता बिस्वा सरमा जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. हिमंता बिस्वा सरमा यहां से सीधा नामकुम जाएंगे और उत्पाद सिपाही दौड़ में मृतक अभ्यर्थी विकास लिंडा के परिजनों से मुलाकात करेंगे. 

 


 

मृतकों को उचित मुआवजा दे सरकार 

न्यूज11 भारत से बातचीत करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार मृतकों को उचित मुआवजा दे और एक-एक सरकारी नौकरी भी दें. उन्होंने कहा कि राजनीति वाली कोई बात नहीं है, उनके राज्य के बच्चे हैं. बहाली प्रतियोगिता पुनः शुरू करने से पहले सरकार मेडिकल चेकअप और दौड़ कराने से पहले एक एक फ्रूट और एक ग्लास दूध देने का कार्य करें. झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो देंगे मृतकों के आश्रितों को एक-एक सरकारी नौकरी देंगे. 

 

हिमंता का बड़ा दावा

उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में हैं. जेएमएम के भी विधायक संपर्क में हैं. पर हमारी पार्टी में जगह की कमी है. दूसरे दलों से लोगों को लाएंगे तो हमारे लोग नाराज हो जाएंगे. 

 


 

 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए