Wednesday, Feb 5 2025 | Time 12:22 Hrs(IST)
  • बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग, सिविल सर्जन को सौंपा गया मांग पत्र
  • राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मुरगु पुल के समक्ष हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जोरों-शोरों से जारी, 1 56 करोड़ वोटर्स देंगे वोट
  • पत्रकारों की सुरक्षा का विश्वास, रामगढ़ डीसी ने कहा- निर्भीक होकर करें पत्रकारिता
  • विश्व कैंसर दिवस पर छेंचा पंचायत के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • राज भवन उद्यान का दरवाजा अब आम लोगों के लिए खुला, गुलाबों की रंगीन महक का लुफ्त उठाने का शानदार मौका
  • झारखंड की संतोषी का 38वें नेशनल गेम में जज टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में हुआ चयन
  • ऑनलाइन गेमिंग के जरिए हुई दोस्ती, देहरादून से पंजाब भागी दो लड़कियां और फिर
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड का जल्द ही होगा कमबैक, 8 फरवरी के बाद लौटेगी बर्फीली ठंड, जानें आज का वेदर अपडेट
झारखंड » गढ़वा


बाबूलाल मरांडी ने गढ़वा में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का किया उद्धघाटन

बाबूलाल मरांडी ने गढ़वा में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का किया उद्धघाटन

अरुण कुमार/न्यूज़11 भारत 


गढ़वा/डेस्क: गढ़वा शहर के पिंडरा इस्थित नए भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को विधिवत पूजा पाठ कर झारखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर किया. तत्पश्चात कार्यालय परिसर के ग्राउंड मे एक सभा का आयोजन किया गया. इस सभा मे कई लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया. मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओ को इस चुनाव मे मिली हार को भुलाकर ने ऊर्जा के साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील किया. मौके पर उन्होंने मीडिया से मुख़ातिब होते झारखण्ड सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा की सरकार अभी हनीमून पर है सरकार ने जो वादा किया था वो पूरा करें. सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा की थी की सभी माताओ बहनो को उन्हें अपना हक और अधिकार मिलेगा जिससे वह वंचित है 25 सौ के सही हकदार इस राज्य की विधवा महिलाए है लेकिन उन्हें सरकार सम्मान नही दे पा रही है वंही उन्होंने कहा की किसानो के लिए बड़ी घोषणा की गई थी की 32 रुपय के मूल्य से किसानो का धान ख़रीदा जाएगा लेकिन भारत सरकार के द्वारा जो राशि उपलब्ध कराई जाती है उसमे सिर्फ यह एक सौ रुपय प्रति क्विंटल देने का काम करती है वो भी बोनस क्व रूप मे. 

 

साढ़े चार सौ रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई थी लेकिन उसमे सरकार चुप्पी साधे हुए है. भाजपा समय का इंतजार कर रही है इनको महतोड़ जवाब दिया जाएगा. इससे पहले जिला पहुंचने पर तहले नदी पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. स्वागत कार्यक्रम के बाद  भाजपा नेता विनय चौबे के घर पहुंच कर उन्हें ढाढस बंधाया. गौरतलब है की भाजपा नेता के पुत्र की बीमारी के दौरान निधन हो गया था.
अधिक खबरें
गढ़वा SP पहुंचे भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर नक्सली के घर, मुख्यधारा में लौटने का किया अपील
जनवरी 21, 2025 | 21 Jan 2025 | 2:52 AM

गढ़वा एसपी दीपक कुमार पाण्डेय एवं ए.एसपी राहुल देव बड़ाइक ने डंडई थाना क्षेत्र के लवाही कला गांव स्थित 2 लाख के ईनामी भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर नक्सली राजू भुईयां के घर पहुंच कर राजू भुइयाँ की पत्नी और मां से वार्ता किया. झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण नीति की जानकारी दी.

मुख्यमंत्री पशुधन योजना मे बरती जा रही अनिमियता, निम्न कोटि वाली नस्ल के पशुओं का हो रहा वितरण
जनवरी 20, 2025 | 20 Jan 2025 | 3:45 PM

गढ़वा जिले मे मुख्यमंत्री पशुधन योजना मे बरती जा रही है भारी अनिमियता. योजना के तहत पशुपालको के बीच बटने वाली उच्च नस्ल के पशुओं का वितरण न कर निम्न कोटि वाली नस्ल के पशुओं का हो रहा है वितरण. भेंडर और अधिकारी की मिली भगत से किया जा रहा है योजना मे अनिमियता.

गढ़वा एसपी ने नक्सलियों के क्षेत्र रहे अनराज डैम पर किया क्राइम मीटिंग सह वनभोज का आयोजन
जनवरी 19, 2025 | 19 Jan 2025 | 8:53 PM

गढ़वा एसपी दीपक कुमार पाण्डेय ने गढ़वा जिला मुख्यालय के अनराज डैम पर ए.एसपी डीएसपी के साथ सभी थाना के थाना प्रभारीयों के बिच किया क्राइम मीटिंग सह वनभोज का आयोजन. वहीं बीते विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस के जवानों को प्रसस्ती पत्र भी दिया.

जमीनी विवाद में खुनी संघर्ष, लोहे के पाइप से पीटकर छोटू रंगसाज की हत्या, तीन गंभीर
जनवरी 18, 2025 | 18 Jan 2025 | 9:06 PM

गढ़वा जिले के बजार समिति बाजार गेट के समीप कर्बलाह के पास दो पक्षो में भूमि विवाद को लेकर लोहे के पाइप से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी रोड निवासी छोटू रंगसाज के रूप में हुई है. इस घटना में साईं मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय इरशाद रंगसाज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड प्रमुख सतेंद्र पाण्डेय के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित
जनवरी 18, 2025 | 18 Jan 2025 | 9:02 PM

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड प्रमुख संतेन्द्र पाण्डेय के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है शनिवार को एसडीएम कार्यालय परिसर मे चुनाव सम्पन्न हुआ. एक घंटे तक चले इस चुनाव प्रक्रिया मे वर्तमान प्रखंड प्रमुख के खिलाफ कुल 18 सदस्यों ने अपना अपना मत का प्रयोग किया.