Monday, Mar 31 2025 | Time 04:52 Hrs(IST)
झारखंड


8वीं कक्षा के 250 छात्र- छात्राओं के बीच कल्याण विभाग के द्वारा नावाहार स्कूल में साइकिल किया गया वितरण

अब सभी वर्ग के छात्र छात्राओं को पढाई करने में, स्कूल आने जाने में होगी सहूलियत - सुनील कुमार मुर्मु (बीडीओ)
8वीं कक्षा के 250 छात्र- छात्राओं के बीच कल्याण विभाग के द्वारा नावाहार स्कूल में साइकिल किया गया वितरण
मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत

बेंगाबाद/डेस्क:- बेंगाबाद के प्रोजेक्ट +2 उच्च विद्यालय नावाहार में कक्षा आठवीं के सभी छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन बेंगाबाद प्रखंड प्रमुख मीना देवी व बेंगाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी  सुनील कुमार मुर्मू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सुरुवात किया गया. जहाँ पर आँठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मू ने कहा कि यह झारखंड सरकार की और से कल्याण विभाग के द्वारा 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी छात्र - छात्राओं को मिलना है आज प्रखंड क्षेत्र के कक्षा आठ में पढ़ने वाले 250 बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि अब सभी वर्ग के छात्र छात्राओं को पढाई करने में, स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी. मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णदेव सिंह, चितमाडीह मुखिया देवेंद्र यादव उर्फ देबु यादव, हरिला मुखिया सुधीर रजवार, शिक्षक मो सरवर आलम, प्रवीण कुमार, बीआरपी मो हनीफ अंसारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.





 
अधिक खबरें
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के रूट में हुआ बदलाव! 02 अप्रैल को इस रूट में चलेगी ट्रेन
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 8:32 PM

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जाएगा. ऐसे में ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस, जो 02 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल पुरुलिया-कोटशिला-मूरी पर चलती थी. लेकिन अब वह परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मूरी होकर चलेगी.

अनुज कन्नौजिया के एनकाउंटर को लेकर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से जमशेदपुर पुलिस से ट्वीट कर पुछा सवाल
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 7:18 AM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर पुलिस से एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल किया है. उन्होंने लिखा, "मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया की जमशेदपुर में हुए मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक, अनुज जमशेदपुर के एक इलाके में पिछले कई महीनों से छुपा हुआ था और बड़े वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में था.

हैदराबाद रक्सौल  ट्रेन को मिला  3 महीने  का एक्सटेंसन,  यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 5:47 PM

हैदराबाद रक्सौल ट्रेन (ट्रेन नंबर 07005/07006) को 3 माह का एक्सटेंसन मिला मिला है. यात्रियों की भीड़ और सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने ये फैसला लिया है. इस ट्रेन का ठहराव रविवार और मंगलवार को रांची में है.

माओवादियों की साजिश नाकाम, 5-5 किलो के दो IED बरामद, सुरक्षाबालों ने किया डिफ्यूज
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 4:47 PM

चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ की टीम ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०)के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच में जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विरासत की जड़ों से जुड़ने का किया आह्वान: बाबूलाल मरांडी
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 4:29 PM

आज पूरे प्रदेश में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 120 वाँ एपिसोड सुना. प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची महानगर द्वारा मोरहाबादी के पाही बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल हुए. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों को भारतीय नव वर्ष एवं ईद और सरहुल की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण देश है.