Wednesday, Apr 2 2025 | Time 00:04 Hrs(IST)
झारखंड


मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विरासत की जड़ों से जुड़ने का किया आह्वान: बाबूलाल मरांडी

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विरासत की जड़ों से जुड़ने का किया आह्वान: बाबूलाल मरांडी

न्यूज 11 भारत


रांची/डेस्क: आज पूरे प्रदेश में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 120 वाँ एपिसोड सुना. प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची महानगर द्वारा मोरहाबादी के पाही बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल हुए. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों को भारतीय नव वर्ष एवं ईद और सरहुल की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण देश है. 

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम में भारत की परंपरा,संस्कृति, विरासत,योग ,आयुर्वेद की चर्चा सभी एपिसोड में प्रायः रहती ही है. कहा कि मन की बात में आज फूलों की यात्रा जैसे विषय में महुआ की चर्चा काफी प्रेरक है. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के द्वारा विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने की बातों को उजागर किया.

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का अपनी जड़ों से जुड़ने वालों को बड़ा तूफान भी विचलित नहीं कर सकता प्रेरित करने वाला आह्वान है.उन्होंने कहा कि मन की बात में महान सांस्कृतिक विरासत, भारत की प्रगति,  आम जन की सहभागिता, नवाचारों की चर्चा तथा विश्व और भारत की चुनौतियों की चर्चा भी शामिल है. उन्होंने गौरशाली अतीत से प्रेरित होते हुए विकसित भारत, एक भारत , श्रेष्ठ भारत बनाने में हर नागरिक की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया .

 

मन की बात कार्यक्रम को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारीगण कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में बूथों पर शामिल हुए.

 

कांग्रेस के लोग आरएसएस कार्यालय जाकर संघ को समझें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज नागपुर संघ मुख्यालय जाने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसकी तो प्रशंसा होनी चाहिए.पीएम राष्ट्र भक्तों के संगठन के मुख्यालय गए हैं. और कांग्रेस को पेट में दर्द है तो उसे दूर से नहीं बल्कि  संघ मुख्यालय जाकर नजदीक से संघ को समझना चाहिए. कहा कि कांग्रेस पार्टी तो कसाब जैसे आतंकवादी को बचाने केलिए रात दिन एक कर देती है.प्रधानमंत्री जी तो वहां गए जहां देश भक्ति पढ़ाई जाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी इधर उधर घूमते रहते हैं अच्छा होता एक बार संघ कार्यालय जाकर संघ को देखते समझते.

 


 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Today:  रांची में फिर से बिगड़ेगा मौसम, 11 जिलों में तूफान व बारिश की चेतावनी
अप्रैल 01, 2025 | 01 Apr 2025 | 9:52 PM

रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मार्च के अंत तक कबी तेज धुप तो कभी बंगाल की खाडी से आई ठंड नमी हवा.

राजभवन के पास एक पुलिस कर्मी को कई लोगों ने पीटा, लड़कियों के साथ बदसलूकी का लगा आरोप
अप्रैल 01, 2025 | 01 Apr 2025 | 9:49 PM

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के राजभवन के पास एक पुलिसकर्मी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने लड़कियों के साथ बदसलूकी की थी. वहीं, सिपाही को बचाने और बीच बचाव करने गए कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो को उंगली में भी चोट लगी है.

जानलेवा हो गया है खूंटी का रीमिक्स फॉल! रांची के दो छात्रों की डूबने से मौत
अप्रैल 01, 2025 | 01 Apr 2025 | 9:41 PM

एक जमाना था दशम फॉल को खतरनाक माना जाता था. अब यही हाल रिमिक्स फॉल का हो गया है. मंगलवार को दोस्तों के साथ घूमने गये दो छात्रों की खूंटी के रीमिक्स फॉल में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रांची के खेलगांव स्थित महुआ टोली के रहने वाले रोलेन तिर्की और जेम्स सांगा अपने दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घुमने गए थे. नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

झारखंड में हर साल 20.75 करोड़ रुपये की बिजली चोरी, हजारीबाग सर्किल सबसे आगे
अप्रैल 01, 2025 | 01 Apr 2025 | 8:32 AM

झारखंड में हर साल 20.75 करोड़ रुपये यानी 332 लाख यूनिट बिजली चोरी हो जाती है. हजारीबाग सर्किल इस मामले में सबसे आगे है, जहां सालाना 49.62 लाख यूनिट बिजली की चोरी होती है. इसके बाद दूसरे स्थान पर जमशेदपुर है, जहां सालाना 38.39 लाख यूनिट बिजली की चोरी होती है. तीसरे नंबर पर राजधानी रांची है, जहां सालाना 28.04 लाख यूनिट बिजली चोरी होती है. यह खुलासा झारखंड राज्य बिजली वितरण (JBVNL) द्वारा झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंपे गए आंकड़ों में हुआ है.

आधुनिकता की अंधी दौड़ से अलग पुरखों की विरासत बचाने की जरूरत: शिल्पी नेहा तिर्की
अप्रैल 01, 2025 | 01 Apr 2025 | 8:18 PM

प्रकृति पर्व सरहुल पर एक बार फिर राजधानी रांची की सड़कों पर आदिवासी समाज की संस्कृति और परम्परा का अदभुत नजारा देखने को मिला. पारंपरिक परिधान में ढोल-नगाड़ा और मांदर की धुन पर नाचते-झूमते लोग सरहुल पर्व के रंग में सराबोर दिखे. राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी सरहुल के मौके पर अलग अंदाज में नजर आई. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रांची में कल्याण विभाग के द्वारा संचालित भागीरथी आदिवासी छात्रावास के छात्राओं के साथ सरहुल शोभा यात्रा में शामिल हुई. राजधानी रांची की सड़कों पर तीन घंटे से ज्यादा समय तक मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कभी आदिवासी नृत्य, तो कभी नगाड़ा बजाती हुई नजर आई. पारंपरिक परिधान में एक साथ बड़ी संख्या में शामिल छात्राओं का नृत्य देखते ही बन रहा था.