न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ की टीम ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०)के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच में जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.
बता दें कि, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशीले है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 04.03.2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.