Friday, Mar 14 2025 | Time 09:02 Hrs(IST)
  • CBSE का होली स्पेशल गिफ्ट: 15 मार्च को नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम? चिंता न करें, मिलेगा ये शानदार मौका
  • होली को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • Jharkhand Weather Update: होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट!
झारखंड


अफीम के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 4 आरोपियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफीम के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 4 आरोपियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: अफीम की खेती के बाद अब अफीम तस्कर अफीम को खपाने में जुटे है और इसके लिए महिलाओं का सहरा भी लिया जा रहा है, ताकि पुलिस को धोखा दिया जा सके. ऐसी ही एक तस्वीर राजधानी रांची में देखने को मिली, जहां पुलिस ने तस्करों के शातिराना अंदाज का खुलासा करते हुए महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया.  
 
रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में पुलिस ने खूंटी से रांची आ रही अफीम की खेप को पकड़ा है. 10 लाख के अफीम की खेप को पुलिस ने पकड़ा जिसका वजन 4 किलो था. इस अफीम के साथ महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सोमा पूर्ति और सलोमी टोप्पो आपस में भाई बहन तो वहीं इनके साथ अजय मुर्मू और अनिल मरांडी को भी गिरफ्तार किया गया है. 
 
मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के पास से 10 लाख की अच्छी क्वालिटी की अफीम बरामद की गई है. फिलहाल इनसे पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की बात भी उन्होंने कही. बहरहाल रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ तो लगी है, लेकिन इसके साथ ही बता दें कि आने वाले दिनों अफीम की तस्करी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाली है.
 
 
 
 
 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट!
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 7:30 AM

राजधानी रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह-सुबह हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पटना के लिए वाया रांची चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल्स
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 8:30 PM

ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 03253/07255/07256 पटना – चर्लपल्ली – पटना स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) का परिचालन होगा.

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:45 PM

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का आदित्यपुर पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस को गुरुवार देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गयी है.

होली त्योहार से पूर्व आरपीएफ हटिया ने जब्त किया शराब
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:14 PM

रांची रेल मंडल में होली त्योहार के मद्देनजर सघन जांच जारी है. उसकी क्रम में ऑपरेशन सतर्क के तहत हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम द्वारा चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 के पास एक लाल रंग का ट्रॉली बैग से कुल 38 बोतल व्हिस्की बरामद की गई. जब्त की गई शराब की कुल कीमत 12,500 रुपया है. सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया जाएगा.

हरियाणा से नेशनल जीतकर रांची पहुंची झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुए जोरदार स्वागत
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:06 PM

झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने हॉकी में एकबार फिर अपना झंडा बुलंद किया है. इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में विगत चैंपियन हॉकी हरियाणा को हराकर खिताब अपने नाम पर किया.