बिहार में विधानसभा की 19 समितियों का किया गया पुनर्गठन, प्रभावशाली विधायकों को दी गई अहम जिम्मेदारियां

By : Vaibhaw Vikram
बिहार में विधानसभा की 19 समितियों का किया गया पुनर्गठन, प्रभावशाली विधायकों को दी गई अहम जिम्मेदारियां

न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार में विधानसभा की 19 समितियों का पुनर्गठन किया जा रहा है. समितियों का पुनर्गठन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद की जा रही है. बता दें, अध्यक्ष प्रेम कुमार के द्वारा दी गई मंजूरी के बाद अध्यक्षों और सदस्यों की नई सूची जारी की गई है. वहीं बताया जा रहा है कि इस पुनर्गठन की प्रक्रिया के दौरान कई चर्चित और प्रभावशाली विधायकों को अहम जिम्मेदारियां दी गई है. खास बात यह है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूरी बनाने वाले कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फैसल रहमान को भी एक-एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.  

वहीं मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य बनाया गया है. विधायक मनोरंजन सिंह को पर्यटन उद्योग समिति का चेयरमैन बनाया गया है. वहीं सामान्य प्रयोजन समिति की अध्यक्षता खुद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, समितियों के गठन में सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों दलों के नेताओं को जगह दी गई है.

यह भी पढ़ें: रांची के रातू में भीषण सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रही लेडी कॉन्स्टेबल की मौके पर मौत

संबंधित सामग्री

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द