बिहार विधानसभा चुनाव 2025

जाले में पवन सिंह की सभा में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री जीवेश मिश्रा का राहुल गांधी पर तंज

'राहुल गांधी अब ‘रोजगार चोरी’ करने में जुटे हैं'

By : News11 Bharat
जाले में पवन सिंह की सभा में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री जीवेश मिश्रा का राहुल गांधी पर तंज

न्यूज11  भारत

दरभंगा/डेस्क:  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का समय समाप्त होने में अब 36 घंटे से भी कम बचे हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार की रफ्तार तेज कर दी है. इसी क्रम में जाले विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा के समर्थन में सभा की. जैसे ही पवन सिंह का हेलीकॉप्टर सभा स्थल पर उतरा, उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. “पवन सिंह जिंदाबाद” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा. भीड़ के जोश के कारण कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति भी बन गई. आयोजकों के काफी प्रयास के बाद पवन सिंह ने मंच से संक्षिप्त संबोधन किया और रवाना हो गए.

वही सभा के बाद बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सह जाले विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार जीवेश कुमार मिश्रा ने अपनी जीत का दावा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, राहुल गांधी अब वोट चोरी की नहीं, रोजगार चोरी की राजनीति कर रहे हैं. उनका अपना काम ठीक से नहीं चल रहा, और वे दूसरों का काम छीनने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कह चुके हैं और अब दिखावे के लिए मछली पकड़ने जाते हैं. उन्होंने दावा किया कि जाले क्षेत्र में साहनी समाज के 90% से अधिक मतदाता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे. 

यह भी पढ़ें: सहरसा: 65 लाख मतदाताओं का नाम काटकर छीनी जा रही नागरिकता - प्रियंका गांधी

संबंधित सामग्री

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे। 

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई