हादसा

नींद की झपकी के कारण हुई सड़क दुर्घटना, भरनो में बेकाबू ट्रक ने तोड़े तीन पोल व सीसीटीवी कैमरे, डिवाइडर भी हुआ क्षतिग्रस

दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नींद की झपकी के कारण हुई सड़क दुर्घटना, भरनो में बेकाबू ट्रक ने तोड़े तीन पोल व सीसीटीवी कैमरे, डिवाइडर भी हुआ क्षतिग्रस

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो नवाटोली के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.हादसे में ट्रक ने सड़क किनारे लगे तीन पोल और सीसीटीवी कैमरों को जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद ट्रक डिवाइडर से जा टकराया,जिससे डिवाइडर का भी एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार हैदराबाद से सरसों लादकर उक्त ट्रक रांची की ओर जा रहा था. जैसे ही ट्रक भरनो ब्लॉक चौक स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचा,अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा.आशंका जताई जा रही है कि लगातार यात्रा के दौरान चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ.बेकाबू ट्रक सड़क किनारे लगे पोल और सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हुए आगे बढ़ा और डिवाइडर से टकराकर रुक गया.टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है.हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में ट्रक चालक और उपचालक पूरी तरह सुरक्षित रहे.दोनों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई.

हादसे के समय सुबह का वक्त होने के कारण सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम थी,जिससे बड़ा हादसा टल गया.घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना में पदस्थापित एएसआई रामजी बैठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की.पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली.इधर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त पोल और सीसीटीवी कैमरों को देखकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा रही.

लोगों ने बताया कि एनएच पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है.ऐसे में चालकों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.समय पर वाहन को रोककर आराम करने से इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है.पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है.दुर्घटना के कारण सड़क किनारे लगे पोल,सीसीटीवी कैमरे और डिवाइडर को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

संबंधित सामग्री

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया