बिहार में जल्द बन सकता है नया एयरपोर्ट! 2027 तक होगा तैयार

By : News11 Bharat
बिहार में जल्द बन सकता है नया एयरपोर्ट! 2027 तक होगा तैयार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में एक और एयरपोर्ट बनने जा रहा है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है. यह नया एयरपोर्ट वाल्मीकि नगर में बनाया जाएगा, जो भारत-नेपाल सीमा के पास पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है.

सरकार ने इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के 11 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है. अनुमान है कि अगले साल यानी 2027 तक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. प्रोजेक्ट के लिए 38.64 करोड़ रुपये की निविदा आमंत्रित की गई है. यह एयरपोर्ट क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई यातायात को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के निर्माण से पश्चिम चंपारण और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन, व्यापार और संपर्क सुविधाओं में वृद्धि होने की उम्मीद है. यह एयरपोर्ट भारत-नेपाल सीमा के व्यापार और यात्रा को भी आसान बनाएगा.

यह भी पढ़े: बिहार में राजस्व अधिकारियों की हड़ताल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप
 
संबंधित सामग्री

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पिचक कर ट्रेलर के पिछले हिस्से में चिपक गया.

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह रांची नहीं आ पाएंगे.

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुःख जताया है.

 LIVE UPDATES: नेमरा के लिए रवाना हुआ रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

LIVE UPDATES: नेमरा के लिए रवाना हुआ रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास से रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा के लिए रवाना हो गया है. रूपी सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. <br/><br/>