उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की मांग अधिवक्ता उतारे सड़कों पर, निकाला अधिवक्ता अधिकार यात्रा

By : News11 Bharat
उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की मांग अधिवक्ता उतारे सड़कों पर, निकाला अधिवक्ता अधिकार यात्रा

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क: भागलपुर उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर भागलपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए. लंबे समय से लंबित इस मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शहर में व्यापक मार्च निकाला और न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की अपील की अधिवक्ताओं का यह जुलूस कचहरी परिसर से निकल कर समाहरणालय परिसर मनाली चौक, तिलकामांझी चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन मार्ग से कोर्ट परिसर पहुंचा.

पूरे रास्ते में अधिवक्ता न्यायिक सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे जुलूस में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनाथ ओझा ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि भागलपुर का ऐतिहासिक महत्व और न्यायिक दायरा काफी बड़ा रहा है उन्होंने कहा, एक दौर था जब दार्जिलिंग तक हमारा क्षेत्राधिकार हुआ करता था बंगाल के कई हिस्से भी हमारे न्यायिक अधिकार क्षेत्र में शामिल थे लेकिन समय के साथ क्षेत्र विभाजन हुआ, बांका अलग जिले के रूप में विकसित हुआ. नवगछिया में न्यायालय का ढांचा तैयार हो रहा है और कहलगांव अनुमंडल में भी न्यायिक इकाइयाँ स्थापित की जा रही हैं.

आगे कहा कि इन बदलावों के कारण न्यायिक गतिविधियां विभिन्न हिस्सों में बंटने लगी हैं और भागलपुर का केंद्रीय न्यायिक महत्व लगातार कम होता जा रहा है इसी कारण अधिवक्ताओं की यह पुरानी मांग है कि भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की जाए, ताकि न सिर्फ न्यायिक सुविधा बढ़े बल्कि क्षेत्र के लाखों लोगों को शीघ्र और सुलभ न्याय उपलब्ध हो सके मार्च में शामिल वकीलों ने कहा कि भागलपुर की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, केस लोड और ऐतिहासिक न्यायिक आधार को देखते हुए खंडपीठ की स्थापना पूरी तरह से न्यायोचित है उनका कहना था कि पटना तक बार-बार जाना लोगों के लिए महंगा पड़ता है और समय भी अधिक लगता है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांग पर जल्द निर्णय नहीं लेती है, तो आने वाले समय में आंदोलन तेज किया जाएगा पूरे मार्च के दौरान “भागलपुर में खंडपीठ स्थापित करो”, “न्याय व्यवस्था सुदृढ़ करो” जैसे नारे गूंजते रहे.

यह भी पढ़ें: भागलपुर: 'अवैध वसूली' के रुपए को बांटने के विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस कर्मी हुआ निलंबित

संबंधित सामग्री

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया