BSEB का बड़ा फैसला: इंटरमीडिएट स्पेशल व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

By : News11 Bharat
BSEB का बड़ा फैसला: इंटरमीडिएट स्पेशल व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया है. समिति ने छात्रों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब छात्र-छात्राएं 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. पहले निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाने वाले छात्रों के लिए यह राहत भरी खबर है. इंटरमीडिएट विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. हालांकि, छात्रों को अपना आवेदन संबंधित विद्यालय के माध्यम से ही भरना और जमा करना होगा. समिति के अनुसार, इन परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में किया जा सकता है. BSEB ने विभिन्न श्रेणियों के छात्रों के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है. छात्रों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा.

यह भी पढ़े: मोतिहारी में जहरीली शराब कांड को लेकर बड़ी खबर, छह संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ 
 
संबंधित सामग्री

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.