कार्रवाई

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

By : Rani Thakur
बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: भभुआ रोड स्टेशन पर जीआरपी पुलिस और आरपीएफ की CPDS टीम (DDU) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 3 से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से कुल 10 अभियुक्तों (1 पुरुष और 9 महिलाएं) को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3.24 लीटर विदेशी शराब और 43.8 लीटर देशी शराब, यानी कुल 46.640 लीटर अवैध शराब जब्त की। मामले में CPDS टीम के संदीप कुमार की शिकायत पर रेल थाना भभुआ रोड में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2022 की धारा 30(a) के तहत कांड संख्या 27/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक रामचंद्र राम को बनाया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली जिले के भगवानपुर का सत्येन्द्र पाण्डेय (56 वर्ष) तथा रोहतास जिले की विभिन्न थाना क्षेत्रों (डालमियानगर, डिहरी, संजौली, विक्रमगंज, सासाराम व अकोढ़ी गोला) की निवासी राजमुनी देवी, इन्द्रमणी देवी, विंध्याचली कुमारी, सुमन देवी, डोमनी देवी, संजू देवी, शिमला देवी, निभा देवी और कविता देवी शामिल हैं।

रेल पुलिस का कहना है कि ट्रेनों व स्टेशन परिसर के माध्यम से शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भभुआ रोड जीआरपी के ASI उपेंद्र राम ने बताया कि पंडित दीनदयाल से ही जांच ट्रेन में चलाई जा रही थी। इसी क्रम में हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई तो भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर 9 महिला और एक पुरुष को उतारा गया। तलाशी लेने पर इन सभी के पास से शराब बरामद हुआ है। जिसके बाद जेल भेजा जा रहा है। 

संबंधित सामग्री

Bihar News: मातम में बदलीं पर्व की खुशियां, पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत 

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।