बीडी कॉलेज द्वारा पहले भुवनेश्वरी दयाल व्याख्यानमाला का आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हुए शामिल

संविधान देश का मौलिक कानून है: रविशंकर प्रसाद

By : Ark Sahuliyar
बीडी कॉलेज द्वारा पहले भुवनेश्वरी दयाल व्याख्यानमाला का आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हुए शामिल

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
बी.डी. कॉलेज द्वारा अधिवेशन भवन सभागार में आयोजित पहली भुवनेश्वरी दयाल व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि “संविधान देश का मौलिक कानून है और यह भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब भी है.”

संविधान की मूल प्रति दिखाकर छात्रों को उसकी ऐतिहासिक महत्ता से अवगत कराया
सांसद रविशंकर प्रसाद ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान स्वतंत्रता के तुरंत बाद के कठिन समय में तैयार हुआ और यह आज भी विश्व में सबसे समावेशी संविधानों में से एक है. उन्होंने संविधान की मूल प्रति भी दिखाकर छात्रों को उसकी ऐतिहासिक महत्ता से अवगत कराया.

प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने कॉलेज को उच्च गुणवत्ता की दिशा में आगे ले जाने के अपने संकल्प को दोहराया
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश चौधरी, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह और मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे. बी. डी. कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने कॉलेज को उच्च गुणवत्ता की दिशा में आगे ले जाने के अपने संकल्प को दोहराया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित कुमार ने. आयोजन का प्रायोजन इंडियन बैंक द्वारा किया गया.

ये भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच बोधगया पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, अपने शिष्यों-भक्तो को कराएंगे पिंडदान 
 
संबंधित सामग्री

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध