बिहार के सरकरी शिक्षकों को बड़ी राहत: 5 दिनों का मिलेगा Comp Off, जानिए सरकार का नया प्लान

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रशिक्षण से वंचित रह गए शिक्षकों को वर्ष 2026-27 में फिर से प्रशिक्षण का मौका दिया जाएगा। इस सबंध में संशोधित आदेश जारी किया गया है।

By : Rani Thakur
बिहार के सरकरी शिक्षकों को बड़ी राहत:  5 दिनों का मिलेगा Comp Off, जानिए सरकार का नया प्लान

बिहार के सरकरी शिक्षकों को बड़ी राहत

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क:  शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रशिक्षण से वंचित रह गए शिक्षकों को वर्ष 2026-27 में फिर से प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका दिया जाएगा। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने सोमवार को इस सबंध में संशोधित आदेश जारी किया है। इस निर्णय से राज्य के हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। SCERT के अनुसार, इसमें विशेष रूप से SIR कार्य, विधानसभा चुनाव संबंधी दायित्वों तथा स्वास्थ्य कारणों से प्रशिक्षण में भाग नहीं ले सके शिक्षकों को शामिल किया गया है।

विभागीय कार्रवाई से राहत

इसके अलावा 20 जून तक निर्धारित ग्रीष्मावकाश अवधि के दौरान अगर कोई शिक्षक पूर्व निर्धारित योजना के तहत मुख्यालय से बाहर रहता है और प्रशिक्षण में भाग नहीं ले पाता है, तो उसके विरुद्ध किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह निर्णय शिक्षकों की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

5 दिनों की होगी ट्रेनिंग 

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शिक्षकों के हितों और सुविधाओं के प्रति भी पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग सदैव सकारात्मक रवैया अपनाता रहा है। सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को अनावश्यक कठिनाइयों में डालना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर माहौल और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना है। 

क्षतिपूर्ति अवकाश की भी सुविधा 

प्रशिक्षण पांच दिवसीय और आवासीय होगा। प्रशिक्षण अवधि के बदले शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश भी प्रदान किया जाएगा। शिक्षक इस अवकाश का उपयोग 31 दिसंबर तक कर सकेंगे।
 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।