Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट की बैठक आज, कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अचानक कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।<br/>

By : Rani Thakur
Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट की बैठक आज, कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

सम्राट कैबिनेट की बैठक आज

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अचानक कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता स्वयं सीएम सम्राट चौधरी करेंगे। यह बैठक शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी। बैठक में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। वैसे तो कैबिनेट की बैठक प्रत्येक बुधवार को होती है, लेकिन इस बार सरकार ने तय कार्यक्रम से पहले सोमवार को ही बैठक बुला ली गई है। माना जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्द से जल्द फैसले लेने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।

पिछली बैठक में 13 एजेंडों पर लगी थी मुहर

सम्राट कैबिनेट की पिछली बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगी थी। बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से संबंधित नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया था।

बढ़ी थी सीएम चिकित्सा सहायता कोष की आय सीमा

सरकार ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दिया था। इससे पहले इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तय थी। सरकार का मानना है कि आय सीमा बढ़ने से अधिक संख्या में जरूरतमंद और मध्यम आय वर्ग के मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

आज की बैठक पर टिकी निगाहें

अब सभी की निगाहें आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार राज्य के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय ले सकती है।

संबंधित सामग्री

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, विशेष विधानसभा सत्र पर हो सकता है फैसला

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, विशेष विधानसभा सत्र पर हो सकता है फैसला

इस कैबिनेट की बैठक में आज तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है.

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।

‘बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं’, सासाराम में बोले CM सम्राट- छूने वाले को 24 घंटे में...

‘बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं’, सासाराम में बोले CM सम्राट- छूने वाले को 24 घंटे में...

सीएम सम्राट ने कहा कि बिहार में जो सुरक्षा का माहौल है, उसमें अगर कोई बहनों को छूएगा तो 24 घंटे के अंदर उस पर कार्रवाई होगी।