BIHAR ELECTION: जितनी बड़ी पार्टी बन जाए.. नीतिश का विकल्प मिलना मुश्किल

By : Jeevan Verma
BIHAR ELECTION: जितनी बड़ी पार्टी बन जाए.. नीतिश का विकल्प मिलना मुश्किल

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में सीट बंटवारे फार्मूला सामने आने के बाद ये कयास लगना शुरु हो चुका है कि बीजेपी बिहार में बड़ा भाई के रुप में कमर कस ली है. बिहार में जो राजनीतिक शक्तियां बन रही है उसके हिसाब से देखें तो एनडीए की सरकार बनती है तो सीएम नीतिश कुमार ही होंगे. बिहार की सियासत में नीतिश कुमार एक ऐसा नाम है जो पिछले दो दशकों से सत्ता में केंद्र में रहा है. 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने 12 अक्टूबर को सीट फाइनल किया था. जिसमें JD(U) और BJP को 101-101 सीटें, LJP(RV) को 29, HAM और RLM को 6-6 सीटे मिली हैं. इस बंटवारे में कोई खास बात नहीं है सिवाय इसके कि बीजेपी और जेडीयू दो बड़ी पार्टी है. अब तक कहा जाता है कि जेडीयू की सीटें बीजेपी से ज्यादा ही रहती थी. लेकिन इस बार दोनों की सीटें बराबर बांटी गई है. सोशल मीडिया में जनता आकलन लगा रही है कि अब नीतिश कुमार की बड़े भाई की भुमिका का अंत होना शुरु हो गया है. लोगों को लग रहा है कि जेडीयू इलेक्शन के बाद बीजेपी की पिछलग्गू पार्टी बनकर रह जाएगी. लेकिन अभी फिलहाल इतना आसान नहीं है. अगर नीतिश कुमार स्वस्थ रहते हैं के उनके सीएम के सीट को चुनौती देने वाला न तो एनडीए में कोई है और न ही महागठबंधन में. विधानसभा चुनाव में अगर एनडीए को बहुमत मिलती है तो नीतिश कुमार की कुर्सी सुरक्षित कही जा सकती है. 

नीतिश कुमार का वोट बैंक को अगर देखें तो कुर्मी (4%), कोइरी (6%), और अन्य EBC (27%) -बिहार की सियासत में NDA की रीढ़ है. 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतिश कुमार की पार्टी ने 43 सीटें जीती थी. जिसमें उनका वोट शेयर 15 प्रिशत था जो कि एनडीए के कुल 37 प्रतिशत वोट हिस्सेदारी में अहम हिस्सा था. बीजेपी का अपना वोट 23 प्रतिशत अपर कास्ट और शहरी मध्यम वर्ग तक सीमित है. 

नीतिश कुमार की उम्र पर अगर ध्यान दें तो लोग इसे अंतिम राजनीतिक पारी बता रहे हैं. जबकि बीजेपी जानती है कि जबतक नीतिश कुमार मजबूत हैं तबतक जेडीयू का अस्तीत्व है. अहर नीतिश कुमार अस्वस्थ होते हैं औऱ पार्टी से दूर जाते हैं तो पार्टी बिखर सकती है. ऐसे में उनके कोर वोटर्स EBC और महादलित (RJD+कांग्रेस) या प्रशांत किशोर की ओर खिसक सकते हैं. बीजेपी के लिए बिहार को फतह करना ऐसे में हमेशा के लिए मुस्किल हो जाएगा. यही कारण है कि नीतिश का साथ बीजेपी कभी नहीं छोड़ेंगी. 

ये भी पढ़ेंः- CBSE ने जारी किया 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, साल में दो बार होंगे एग्जाम

 

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया