बिहार पुलिस 

बिहार में अपराध पर कसेगा शिकंजा, पुलिस बल में बड़ा विस्तार की तैयारी में सरकार 

अगले साल 2027 तक बिहार पुलिस का कुल बल करीब डेढ़ लाख हो जाएगा। 

By : Rani Thakur
बिहार में अपराध पर कसेगा शिकंजा, पुलिस बल में बड़ा विस्तार की तैयारी में सरकार 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
अगले साल 2027 तक बिहार पुलिस का कुल बल करीब डेढ़ लाख हो जाएगा। वर्तमान में राज्य में कुल एक लाख 21 हजार पुलिसकर्मी हैं। इसी माह अगस्त में 19 हजार 596 सिपाहियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है। 

इसके अलावा करीब 20 हजार नए सिपाहियों की बहाली की कवायद भी जारी है। इस तरह अगले वर्ष के अंत तक 40 हजार सिपाहियों की संख्या सीधे-सीधे बढ़ जाएगी। इसके साथ ही पुलिस-पब्लिक का औसत भी सुधरेगा। अभी राष्ट्रीय औसत प्रति लाख जनसंख्या पर 153 पुलिस बल का है, जबकि बिहार में यह करीब 80 पुलिस बल के आसपास है।

डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस को हर तरह से सशक्त बनाने की कवायद चल रही है। नए सिपाहियों की भर्ती और इन्हें बेहतरीन स्तर का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, वर्तमान में जिला पुलिस के सिपाही के रूप में 16 हजार 656 जबकि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बी-सैप) के तौर पर दो हजार 940 सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

राज्य के 30 जिलास्तरीय पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों के अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के प्रशिक्षण केंद्रों, डुमरांव स्थित एमपीटीसी के साथ चंदौली, मोकामा घाट, सिलीगुड़ी स्थित सीआरपीएफ के प्रशिक्षण केंद्रों और बगहा, वीरपुर, बथनाहां एवं सुपौल स्थित एसएसबी के प्रशिक्षण केंद्रों में सिपाहियों का प्रशिक्षण हो रहा है। सभी प्रशिक्षण संस्थानों में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

सिपाहियों को योग, पीटी, यूएसी, विभिन्न तरह की बाधाओं से निपटने का प्रशिक्षण, बिना हथियार के ड्रील, हथियार के साथ ड्रील, दंगा निरोधी ड्रील, विभिन्न तरह के शस्त्रों का प्रशिक्षण, फायरिंग, प्राथमिक उपचार की जानकारी, विस्फोटक पदार्थ, मैप रीडिंग, भारतीय न्याय संहिता, लघु अधिनियम, बिहार पुलिस हस्तक, आधुनिक भारत में पुलिस की भूमिका एवं पुलिस संगठन, पुलिस संचार एवं आधुनिक उपकरणों का प्रयोग, यातायात, सूचना एवं प्रौद्योगिकी माड्यूल का भी पाठ पढ़ाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

MLC चुनाव को लेकर बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जेडीयू MLC नीरज कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि यह ललन सिंह का भी विरोध किए थे। 

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने वीरूपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। irpur

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है।