न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के बाईपास रोड में आज तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन की टीम पहुंची है. HEC की जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है. मौके पर करीब 10 जेसीबी और बड़ी संख्या में प्रशासन और इंफोर्समेंट टीम मौजूद हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोग मिलकर विरोध कर रहे हैं. कुछ महिलाएं बुलडोजर पर चढ़ गयी है.
इसी बीच लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई. हाई कोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने बहस की, जिसके बाद अतिक्रमण अभियान पर रोक लगा दी गयी. बुलडोजर एक्शन पर रोक लगते ही लोगों के चेहरे पर खुशियां लौट आई.
बताते चलें अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. बुधवार को पुलिस प्रशासन के साथ लोगों की झड़प भी देखने को मिली थी. वहीं पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज भी किया था. इसके बाद अवैध रूप से बने घरों पर बुलडोजर चलाया गया. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर भारी हंगामा भी किया था.
इसे भी पढ़ें: रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी