राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का मिला नोटिस, जाने अब किसे मिलेगा ये आवास

राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। भवन निर्माण विभाग ने यह आवास मंत्री नरेंद्र किशोर राम को दिया है। राबड़ी देवी अब हार्डिंग रोड पर शिफ्ट होंगी।

By : Anshuman Parashar
राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का मिला नोटिस, जाने अब किसे मिलेगा ये आवास

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अस्मित,पटना) बिहार की सियासत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को पटना स्थित उनका मौजूदा सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद राजधानी के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मंत्री नंदकिशोर राम को मिला नया ठिकाना

जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पटना के वीवीआईपी इलाके में स्थित बंगला संख्या-10 (सर्कुलर रोड), जो लंबे समय से राबड़ी आवास के रूप में जाना जाता रहा है, अब कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर राम को अलॉट कर दिया गया है। विभाग ने नियमानुसार वर्तमान आवंटन को रद्द करते हुए नया आदेश प्रभावी किया है।

हार्डिंग रोड पर शिफ्ट होना होगा नेता प्रतिपक्ष को

प्रशासनिक सूत्रों और पत्र में दिए गए हवाले के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष के लिए पहले ही हार्डिंग रोड स्थित आवास संख्या-३९ का निर्धारण किया जा चुका है। विभाग का कहना है कि पद और प्रोटोकॉल के मुताबिक वैकल्पिक व्यवस्था पहले ही तय की जा चुकी है, जिसके आधार पर अब 10 सर्कुलर रोड स्थित परिसर को खाली करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।

संबंधित सामग्री

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी और साधु यादव की मुलाकात पर राम कृपाल यादव ने तंज कसा है।

पटना पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

पटना पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे हैं। राजनीतिक तौर पर इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

तेजस्वी के बयान पर रामकृपाल यादव का पलटवार, कहा- जनता ने उठाकर फेंक दिया, अब...

तेजस्वी के बयान पर रामकृपाल यादव का पलटवार, कहा- जनता ने उठाकर फेंक दिया, अब...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि NDA बिहार में एकजूट के साथ चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर जीत होगी।