Asian Games 2026
एक्सक्लूसिव

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल कब और कहां देखें? जानें FREE Live Streaming की पूरी डिटेल

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश से होने वाला है.

By : Amisha Pathak
भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल कब और कहां देखें? जानें FREE Live Streaming की पूरी डिटेल

न्यूज़11 भारत

स्पोर्ट्स/डेस्क: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश से होने वाला है. दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, ऐसे में मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. वहीं, क्रिकेट फैंस की नज़रें इस मैच पर टिकी है. अगर आप भी भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस सेमीफाइनल को लाइव देखना चाहते हैं, तो इसके लिए टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के विकल्प उपलब्ध रहेंगे.

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला? 

भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, जापान में खेला जाएगा. 

कितने बजे होगा भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल? 

दोनों टीमों के बीच का यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. मैच से करीब 30 मिनट पहले सुबह 10 बजे टॉस होगा.

अगर आप टीवी पर मुकाबले को देखना चाहते हैं, तो इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. टीवी के अलावा इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर भी उपलब्ध होगी. 

फ्रि में कैसे देखें लाइव ?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की जाएगी. मोबाइल या अन्य डिवाइस पर फैंस ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मुकाबले  का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा अगर आप बिना पैसे खर्च किए भारत-बांग्लादेश के मुकाबले को देखना चाहते हैं. तो DD Sports और DD Free Dish पर देख सकते हैं. भारत की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी. वहीं, बांग्लादेश की नजरें भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाने पर होंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने वाला है.

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

संबंधित सामग्री

एशियन गेम्स में Chamari Athapaththu संभालेंगी श्रीलंका की कमान, ये स्टार खिलाड़ी बाहर

एशियन गेम्स में Chamari Athapaththu संभालेंगी श्रीलंका की कमान, ये स्टार खिलाड़ी बाहर

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू को सौंपी गई है.