Bihar Weather Today: बिहार में हीटवेव बढ़ाएगी मुसीबत, अभी और चढ़ेगा पारा और जलाएगी गर्मी

शुष्क पछुआ का जोर बढ़ने से दक्षिण पश्चिमी बिहार में हीट वेव जैसी परिस्थिति बन सकती है। पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में भी इसका असर दिखने को मिल सकता है। <br/>

By : Rani Thakur
Bihar Weather Today: बिहार में हीटवेव बढ़ाएगी मुसीबत, अभी और चढ़ेगा पारा और जलाएगी गर्मी

बिहार में हीटवेव बढ़ाएगी मुसीबत

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: बिहार में मौसम की तल्खी बढ़ती ही जा रही है। आज यहां का मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की भी संभावना है। सोमवार को राज्य के 24 शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसमविदों का कहना है कि शुष्क पछुआ का जोर बढ़ने से बिहार के दक्षिण पश्चिमी बिहार में हीटवेव जैसी परिस्थिति बन सकती है। पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में भी इसका असर दिखने को मिलेगा। पटना के अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के साथ-साथ यहां का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कैसा रहा जिलों का हाल 

राज्यभर में सोमवार को कैमूर में सर्वाधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चार जून के बीच अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री और वृद्धि का पूर्वानुमान है। सोमवार को वाल्मीकि नगर में तीन डिग्री, बक्सर में 3.7 डिग्री, कटिहार में तीन डिग्री, डेहरी में 3.6 डिग्री, औरंगाबाद में 3.7 डिग्री, अरवल में 3.3 डिग्री, गयाजी में 3.2 डिग्री, राजगीर में 2.3 डिग्री, शेखपुरा में 2.4 डिग्री, दरभंगा में 3.1 डिग्री, सुपौल में 1.5 डिग्री, पूर्णिया में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अरवल में अधिकतम हवा की रफ्तार 65 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।

चिलचिलाती धूप के साथ जून की शुरुआत

बता दें कि सोमवार को यलो अलर्ट जारी होने के बावजूद धूप चमक उठी। सुबह से ही तेज धूप खिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे जबकि आम जनजीवन बेहाल रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में तीन दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकि सभी पांच दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 5 से 7 जून तक बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी।
 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।