न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
शंभू भगत/भागलपुर:भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मोहम्मद सलमान उर्फ फेकू और मोहम्मद सारिक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में 19 सितंबर को मोहम्मद सलमान की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को मिट्टी में दफना दिया गया था 22 सितंबर को जमीन से दुर्गंध आने की सूचना मिलने के बाद ईशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध जगह की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से शव बरामद हुआ। एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और दोनों आरोपियों तक पहुंची आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कुल्हाड़ी, दो खंती और एक कुदाल भी बरामद की है फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है