ऑपरेशन सतर्क

जपला रेलवे स्टेशन पर 30.1 लीटर देसी शराब बरामद, ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF की कार्रवाई

बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन सवारी गाड़ी में जपला स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंचने के बाद सामान्य कोच में जांच के दौरान मिली कामयाबी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जपला रेलवे स्टेशन पर 30.1 लीटर देसी शराब बरामद, ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF की कार्रवाई

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: जपला रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत चेकिंग अभियान के दौरान 128 बोतल झारखंड निर्मित देसी शराब बरामद की है. बरामद शराब की कुल मात्रा 30.1 लीटर और अनुमानित कीमत 5,760 रुपये बताई गई है.आरपीएफ के अनुसार, 24 सितंबर को जपला स्टेशन पर एसीपी की रोकथाम, ज्वलनशील पदार्थों की जांच, आपराधिक गतिविधियों की निगरानी और अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चेकिंग की जा रही थी.

इसी दौरान बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन सवारी गाड़ी संख्या 53357 अप के जपला स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंचने के बाद सामान्य कोच संख्या EC-104635 में जांच की गई. जांच के दौरान आगे वाले गेट के पास सीट के नीचे एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी लावारिस हालत में मिली. यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने बोरी पर अपना दावा नहीं किया. आरपीएफ ने बोरी को कब्जे में लेकर स्टेशन पर गवाहों की मौजूदगी में खोला. इसमें 60 बोतल (200 ML) छबीली देसी शराब, 45 बोतल (300 ML) टनाका देसी शराब और 23 बोतल (200 ML) रसीली टाइट देसी शराब मिली. सभी बोतलों पर ‘For Sale in Jharkhand Only’ अंकित था. आरपीएफ ने शराब को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक, पलामू को भेजने की प्रक्रिया शुरू की है. कार्रवाई में उप निरीक्षक रामनरेश राम, प्रधान आरक्षी राजनाथ, आरक्षी मो. कबीर खान और आरक्षी होरी प्रसाद शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: डीवीसी प्रबंधन के साथ हुई एचएमकेयू प्रतिनिधियों की वार्ता, बोकारो थर्मल में मजदूरों व स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

गोलमुरी में एक ही दिन में केनरा बैंक में डकैती और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामलों के बाद, बाजार के लोग अपराधी घटनाओं के खिलाफ उठ खड़े हो गए हैं.

भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किया आदेश 

भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किया आदेश 

रांची जिला प्रशासन ने भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.

चैनपुर सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा ने सांसद सुखदेव भगत को दी बधाई, क्षेत्र के विकास के लिए सौंपा मांग पत्र

चैनपुर सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा ने सांसद सुखदेव भगत को दी बधाई, क्षेत्र के विकास के लिए सौंपा मांग पत्र

प्रखंड की जनता की सुविधाओं और चौमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए सांसद का ध्यान विभिन्न महत्वपूर्ण व जनोपयोगी योजनाओं की ओर आकृष्ट कराया

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अर्णव चक्रवात का तांडव, कई इलाकों में बिजली गुल, उखड़े पेड़ और जनजीवन अस्त-व्यस्त

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अर्णव चक्रवात का तांडव, कई इलाकों में बिजली गुल, उखड़े पेड़ और जनजीवन अस्त-व्यस्त

भारी बारिश और आंधी से सैकड़ों बिजली के खंभे उखड़े, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए, विशाल आबादी वाले क्षेत्रों में कई घंटों से बिजली गुल<br/>

रांची पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान', विभिन्न थानों से किया गया गुम और चोरी हुए 53 मोबाइल का वितरण

रांची पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान', विभिन्न थानों से किया गया गुम और चोरी हुए 53 मोबाइल का वितरण

रांची पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर उन्हें असली मालिकों को वापस किया.