पटना में शव बरामद

पटना के VVIP इलाके में मिला युवक का शव, हर एंगल से जांच में जुटी पुलस व फॉरेंसिक टीम

पटना के सबसे वीवीआईपी इलाकों में शामिल हार्डिंग रोड पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मुख्य सड़क के किनारे फुटपाथ पर मिला।<br/>

By : Rani Thakur
पटना के VVIP इलाके में मिला युवक का शव, हर एंगल से जांच में जुटी पुलस व फॉरेंसिक टीम

पटना के हार्डिंग रोड पर युवक का शव

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना के सबसे वीवीआईपी इलाकों में शामिल हार्डिंग रोड पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मुख्य सड़क के किनारे फुटपाथ पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं, वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंची है। जानकारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और पुलिस युवक की पहचान में लगी है। जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 
 
संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।