न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना: बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। जानकारी मिली है कि छात्र स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखने पहुंचे थे।
बी.फार्मा छात्रों का आरोप है कि 2018-19 बैच के बाद से लगातार वैकेंसी नहीं निकाली गई है। इन छात्रों का कहना है कि डी.फार्मा के लिए वैकेंसी निकाली जा रही है, लेकिन बी.फार्मा छात्रों के लिए भर्ती नहीं निकाली जा रही है।
इसके अलावा नर्सिंग छात्रों ने सेशन लेट होने और लगातार देरी से पढ़ाई प्रभावित होने की बात भी कही है। छात्रों के मुताबिक, उनके साथी गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सवाल यह है कि तबीयत बिगड़ने पर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
छात्रों का आरोप है कि जनता दरबार में अपनी मांग रखने के लिए वे लोग JDU कार्यालय पहुंचे थे लेकिन उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए गए।