न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड हाई कोर्ट को 3 नए जज मिल गए हैं. चीफ जस्टिस एमएस शरदचंद्र सोनक ने तीनों नए जजों को पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर में हुआ. शपथ लेने वाले तीन नए जजों में जस्टिस मनोज प्रसाद, जस्टिस अखिल कुमार और जस्टिस राम शर्मा शामिल हैं. तीनों की नियुक्ति सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर से हुई है.
झारखंड हाई कोर्ट में कुल 25 जजों के पद हैं. नए जजों के आने के बाद अब झारखंड हाईकोर्ट में जजों को कुल संख्या 16 हो गयी है. तीन नियुक्तियों के बाद अब भी 9 पद रिक्त हैं.
बताते चलें मनोज प्रसाद गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे हैं. वहीं अखिल कुमार साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और राम शर्मा डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: देवघर में आज खुलेगा बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा करेंगे उद्घाटन