Connection between eye and hair color
एक्सक्लूसिव

क्या आंखों के रंग से मिलता-जुलता होता है बालों का रंग? जानें क्या हैं कनेक्शन

क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोगों की आंखों और बालों का रंग काफी हद तक एक दूसरे से मिलता-जुलता नजर आता है?

By : Amisha Pathak
क्या आंखों  के रंग से मिलता-जुलता होता है बालों का रंग? जानें क्या हैं कनेक्शन

न्यूज़11 भारत

लाइफस्टाइल/डेस्क: क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोगों की आंखों और बालों का रंग काफी हद तक एक दूसरे से मिलता-जुलता नजर आता है? ऐसे में मन में ख्याल आना स्वाभाविक है कि ऐसा क्यों और कैसे हो सकता है. इसका जवाब भी कुछ इसी प्रकार दिलचस्प है. 

दोनों रंगों के पीछे है मेलानिन

दरअसल, आंखों और बालों के रंग को तय करने में मेलेनिन (Melanin) नाम के एक पिगमेंट की अहम भूमिका होती है. जब शरीर में मेलेनिन की मात्रा ज्यादा होती है, तो उसी हिसाब से त्वचा, बालों और आखों का रंग तय होता है. यही, वजह है कि कुछ लोगों में आंखों और बालों के रंग में समानता दिखाई दे सकती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आंखों के रंग को देखकर बालों के रंग तय किया जा सके.

जानकारी के मुताबिक, शरीर में मेलेनिन की मात्रा जब अधिक होती है, तब आंखें गहरी भूरी और बाल भी काले या गहरे भूरे होते हैं. वहीं, जब मेलेनिन की मात्रा कम होती है तो आंखे नीली या हरी और बाल सुनहरे या लाल हो सकते हैं. मगर बालों और आंखों की पिगमेंटेशन से जुड़े कई जीन होते हैं. OCA2 और HERC2 जैसे जीन आंखों के रंग में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वही बालों के रंग में MC1R समेत कई अन्य जीन शामिल होते हैं. कुछ जीन पिगमेंटेशन से जुड़े होते हैं. इसलिए किसी व्यक्ति की आंखें भूरी हैं तो यह जरूरी नहीं की उसके बालों का रंग भी आंखों के रंग के जैसा ही हो.

यह भी पढ़ें: धातु का कछुआ घर में रखने से पहले जाने लें ये बातें, वरना फायदे के जगह हो सकता है नुकसान