न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आज तो विधानसभा ने और विधान परिषद दोनों ने महामहिम ने जो कल संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया था उसके लिए दोनों सदन ने उनको धन्यवाद दिया है और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है. कल ही उन्होंने संयुक्त अधिवेशन जो हम लोगों के दोनों सदन का था उसको संबोधित किया था और अपने संबोधन के क्रम में राज्य सरकार की नीतियां, उपलब्धियां, आगे के कार्यक्रम, सबके बारे में विस्तार से बताया और आज सदन में उस पर चर्चा हुई और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उनको धन्यवाद दिया गया
जब सवाल किया गया की विपक्ष ने परिषद में बोलने नहीं दिया गया, कहा जा रहा है गरीबों के घर पर बुलडोजर चल रहा है. इस पर विजय चौधरी ने कहा, विधानसभा में तो विपक्ष की पार्टी के सभी लोग बोले. रही बात बुलडोजर की तो यह तो न्यायालय के आदेश से हो रहा है. उसके बारे में जिनको उससे कोई भी शिकायत है तो न्यायालय को कहना चाहिए. न्यायालय न्याय करता है और उनके साथ भी करेगी.
यह भी पढ़ें: गरीबों का घर नहीं तोड़ा जा रहा, अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बोले भाजपा विधायक सुजीत पासवान