बैंक न्यूज़

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. 

By : Dipali Kumari
3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

न्यूज़11 भारत 
नेशनल/डेस्क: 
इस रविवार यानि 27 सितंबर को देशभर में बैंक खुले रहेंगे. इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है. दरअसल बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. 
26-27 सितंबर को शनिवार-रविवार के कारण सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश. और  28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों का हड़ताल. इस वजह से लगातार 5 दिन देशभर में सभी बैंक बंद हो जाते, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता. इसी के मद्देनजर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए RBI ने रविवार को भी बैंक खुले रखने का निर्देश दिया है. 

रविवार, 27 सितंबर 2026 को देशभर में बैंकों की शाखाएं, कार्यालय, एटीएम लिंक शाखाएं और करेंसी चेस्ट पूरी तरह खुले रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को इस दिन सामान्य रूप से बैंकिंग सेवाएं संचालित करने की अनुमति दी है. इस संबंध में RBI ने बैंकों की ओर से किए गए अनुरोध पर मंजूरी प्रदान की है.

हालांकि शनिवार, 26 सितंबर को सभी बैंकों में अवकाश रहेगा. और 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 1 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर वापस बैंक में अवकाश रहेगा. ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो जल्द से जल्द अपना काम निपटा लें. 

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने लूटे 42 लाख कैश और करोड़ों रुपये का सोना 
 

संबंधित सामग्री

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी।