कोबरा

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

बक्सा खोलते ही उसके अंदर एक 4.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा फन फैलाकर बैठा दिखा.

By : Dipali Kumari
पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क:
जिले के महेशपुर के चांदपुर गांव निवासी जतन टुडू के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिवार के लोग जरूरी कागजात निकालने के लिए घर में रखा बक्सा खोल रहे थे. बक्सा खोलते ही उसके अंदर एक 4.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा फन फैलाकर बैठा दिखा.

सांप को देखते ही परिजन घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर को दी गई. सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. काफी सतर्कता और पेशेवर तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रेस्क्यूअर ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया. रेस्क्यूअर के अनुसार सांप की उम्र करीब 13 से 14 वर्ष है. कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

रेस्क्यू के बाद सांप को बिना नुकसान पहुंचाए वन विभाग के निर्देशानुसार उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने लूटे 42 लाख कैश और करोड़ों रुपये का सोना 


 

संबंधित सामग्री

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

कुछ दिन पूर्व ही सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है, लेकिन सड़क के किनारों को मजबूत करने के लिए की गयी फिलिंग में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है.

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. 

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.