तेजस्वी यादव के बयान पर चिराग पासवान का पलटवार, कहा-कानून अपना काम कर रहा है

By : Admin
तेजस्वी यादव के बयान पर चिराग पासवान का पलटवार, कहा-कानून अपना काम कर रहा है

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा एनडीए पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप के बाद अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन पर करारा जवाब दिया हैं.  चिराग पासवान ने कहा कि “अगर एनडीए अपराधियों को संरक्षण देती, तो कल रात जो कार्रवाई हुई है, वह नहीं होती. हमारी सरकार इस बात को लेकर स्पष्ट हैं. जैसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते है कि ना हम किसी को बचाते है और ना ही किसी को फसाते हैं. उन्होंने कहा "यह एक न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं. दुर्घटना दुखद है और मैं इस बात का पक्षधर नहीं हूं कि कोई घटना घटे. अगर एक भी घटना होती है तो वह हमारी सरकार के लिए चिंता का विषय हैं. जांच चल रही है और जो भी दोषी होगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा."

तेजस्वी यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि महागठबंधन की सरकार बनते ही सभी अपराधी खरमास के पहले जेल में होंगे, उसपर चिराग पासवान ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, “हम लोग इंतजार नहीं कर रहे है कि खरमास आएगा, तभी कार्रवाई होगी. जैसे ही जांच पूरी होगी, तुरंत कार्रवाई की जाएगी. हमारी सरकार सुनिश्चित करती है कि न्याय में कभी देरी न हो.” तेजस्वी यादव के दावे पर चिराग ने तंज कसा, “इतना अहंकार अच्छा नहीं हैं. 18 तारीख को शपथ लेने की बात कर रहे है लेकिन आपको बना कौन रहा है? आप जमीन पर है भी या नहीं?” उन्होंने आगे कहा कि एनडीए के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ हैं. पिछली बार INDIA गठबंधन बिखरा हुआ था, तब भी हम सरकार बना पाए थे, इस बार तो INDIA गठबंधन पूरी तरह से बिखर चुका हैं. महागठबंधन सरकार बनाने से कोसों दूर रहने वाला हैं."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो पर बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते है, हमारे गठबंधन को फायदा होता हैं. लोगों में उत्साह और विश्वास बढ़ता हैं. चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की बिहार यात्रा ने डबल इंजन सरकार के प्रति जनता का भरोसा और मजबूत किया हैं. अंत में चिराग ने कहा कि मोदी और नीतीश की जोड़ी बिहार को विकसित बिहार बनाएगी. आने वाले पांच साल राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे.

यह भी पढ़े:  तेजस्वी यादव पर नित्यानंद राय का निशाना, कहा- अपराधी ओर RJD का साथ पुराना

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली