न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में टॉप करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का आयोजन लोक सेवक आवास परिसर में स्थित 'नेक संवाद' सभागार में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। इस भव्य समारोह में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का ये सम्मान उनके उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने और राज्य के अन्य छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।